विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: पराली जलाने की घटनाओं के बाद बढ़ा प्रदूषण, स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जारी की गई एडवाइजरी

By DARSHAN KUMAREdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Sun, 05 Nov 2023 10:44 PM (IST)

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य की सुरक्षा एक स्वास्थ्य हेल्थ एडवाइजरी जारी की है ताकि आम लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें। स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ...और पढ़ें

पराली जलाने की घटनाओं के बाद बढ़ा प्रदूषण
पराली जलाने की घटनाओं के बाद बढ़ा प्रदूषण

संवाद सूत्र, बरनाला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वायु प्रदूषण के समय स्वास्थ्य की सुरक्षा एक स्वास्थ्य हेल्थ एडवाइजरी जारी की है, ताकि आम लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें। स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डा बलबीर सिंह के दिशा निर्देशानुसार जारी किया गया। इस एडवाइजरी संबंधी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन बरनाला डॉ जसबीर सिंह औलख ने बताया कि वायु प्रदूषण के समय, छोटे बच्चों, बुजुर्गों, मधुमेह, हृदय रोग, अस्थमा या पुरानी प्रतिरोधी वायु मार्ग की बीमारियों से पीड़ित लोगों को इस समय खतरा होता है। 

सिविल सर्जन बरनाला ने कहा कि इस वायु प्रदूषण के कारण खांसी, सांस लेने में तकलीफ, नाक से पानी आना, आंखों में खुजली, सिर भारी होना आम बात है। इसलिए अपने आप को सुरक्षित रखें, बाहरी गतिविधियों से बचें, समय पर मेडिकल सलाह लें और जांच कराएं, स्वस्थ आहार का सेवन सुनिश्चित करें।