भूपेश बघेल की मौजूदगी में दूसरे दिन भी नारेबाजी, राजा वड़िंग ने बिकाऊ माल कहा तो बिगड़ी स्थिति
बरनाला और मानसा में भूपेश बघेल के 'हर बूथ कांग्रेस मजबूत' अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, जिससे एकजुटता के प्रयास सफल नहीं हुए। ...और पढ़ें

भूपेश बघेल की मौजूदगी में दूसरे दिन भी नारेबाजी। फाइल फोटो
HighLights
भूपेश बघेल के अभियान में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी।
बरनाला और मानसा में दिखी कांग्रेस की अंदरूनी कलह।
राजा वड़िंग ने 'चन्नी जिंदाबाद' नारों पर दी सफाई।
जागरण संवाददाता, बरनाला। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पहुंचे प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के प्रयास सफल होते नहीं दिख रहे। रविवार को बघेल जब बरनाला और मानसा में हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान के तहत जब पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तब उनके सामने ही पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।
बरनाला में हालात ऐसे थे कि कार्यकर्ता बघेल के भाषण के दौरान ही चन्नी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। नारबाजी के बावजूद बघेल ने अपना भाषण जारी रखा। मानसा में भी इसी तरह जब कुछ लोगों ने नारेबाजी शुरू की तो प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह की ओर से बिकाऊ माल को बाहर करने के बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि बाद में बड़िंग की ओर से भी चन्नी जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का बाद माहौल शांत हुआ।
पार्टी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से उनको फायदा
पार्टी वर्करों संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने तीन दिन में हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान के तहत छह जिले कवर किए हैं और कांग्रेस नेताओं में उत्साह है। केंद्र की भाजपा और राज्य की झाडू सरकार से नाराजगी के चलते आम जनता उसे उखाड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 24 हजार बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति से उनको फायदा होगा।
पार्टी अनुशासन तोड़ने वाले नेताओं को साफ चेतावनी देते कहा कि जो नेता पार्टी का अनुशासन भंग करेगा उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है, लेकिन कुछ लोग जानबूझकर पार्टी के अंदर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
खबरें और भी
हर कार्यकर्ता अपने नेता का नारा लगा सकता है
राजा वड़िंग ने चन्नी के समर्थन में हुई नारेबाजी पर सफाई देते हुए कहा कि हर पार्टी कार्यकर्ता अपने नेता के समर्थन में नारा लगा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नारों को ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे चन्नी जिंदाबाद का नारा पाकिस्तान का नारा हो।
राजा वड़िंग ने यह आशंका भी जताई कि पंडाल में चन्नी के समर्थन में नारे लगाने वाला व्यक्ति कांग्रेस का कार्यकर्ता न होकर आम आदमी पार्टी का कोई व्यक्ति भी हो सकता है।