बरनाला में कूड़ा उठाने को लेकर बवाल, हड़ताली सफाई कर्मचारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
बरनाला में कूड़ा उठाने को लेकर प्रशासन और हड़ताली सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद गहरा गया। ...और पढ़ें
-1784709950672_m.webp)
बरनाला में कूड़ा उठाने को लेकर बवाल (फोटो: जागरण)
हेमंत राजू, बरनाला। बरनाला में मंगलवार को उस समय भारी हंगामा हो गया, जब जिला प्रशासन ने पुलिस की सहायता से शहर से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कराया। एसडी कालेज के नजदीक प्रशासन की ओर से कूड़ा उठवाया जा रहा था, तभी पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, प्रशासन की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कूड़ा उठाने का अभियान जारी रखा गया। फिलहाल पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।