Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vegetables Price: रुलाने लगे सब्जियों के दाम! प्याज-टमाटर महंगे होने से फीका पड़ा तड़के का स्‍वाद, रसोई के खर्चों से बिगड़ा बजट

    By Hemant KumarEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 09 Dec 2023 01:52 PM (GMT+05:30)

    सब्जियों के बढ़ते दामों ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। प्याज रिटेल में 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है जबकि होलसेल मंडी में प्याज के भाव 50 रुपये ...और पढ़ें

    प्याज, टमाटर व लहसुन हुए महंगे तड़के का स्वाद हुआ फीका
    प्याज, टमाटर व लहसुन हुए महंगे तड़के का स्वाद हुआ फीका

    HighLights

    1. लहसुन भी रिटेल में 300 रुपये किलो मिल रहा है।
    2. सब्जियों के महंगा होने का कारण शादी के सीजन को भी माना जा रहा है।
    3. प्याज थोक के भाव में 50 रुपये प्रति किलो तक के भाव में बिक रहा है।

    संजीव बिट्टू, बरनाला। प्याज के साथ अब लहसुन और टमाटर छीलने पर भी लोगों के आंसू निकल रहे हैं। बात करें प्याज की तो उसने अर्धशतक और अदरक ने दोहरा शतक पूरा कर लिया है। प्याज रिटेल में 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि होलसेल मंडी में प्याज के भाव 50 रुपये से अधिक चल रहे हैं। वहीं टमाटर इन दिनों 60 रुपये प्रति किलो रिटेल में बिक रहा है, जबकि होलसेल में टमाटर 40 से 50 रुपये किलो तक बिक रहा है।

    इसके अलावा लहसुन भी रिटेल में 300 रुपये किलो मिल रहा है। सब्जियों के महंगा होने का कारण शादी के सीजन को भी माना जा रहा है। इन दिनों शादियों का सीजन होने के कारण इनकी मांग बढ़ गई है, जिसके चलते इनके दामों में काफी उछाल आ रहा है। सब्जी मंडी एसोसिएशन बरनाला के प्रधान प्रदीप सिंगला ने बताया कि तीन चार दिन से प्याज व टमाटर के दाम बढ़े थे।

    यह भी पढ़ें: हाय महंगाई! महंगा हुआ तड़का, प्याज-टमाटर और लहसुन की कीमतों ने छुआ आसमान; पंजाब की मंडियों में ये चल रहा दाम

    गृहणियों का बिगड़ा बजट

    वही गृहणियों का कहना है कि सब्जी के तड़के में रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्याज, लहसून, अदरक व टमाटर के दाम बढ़ने के कारण हर घर का बजट बिगड़ चुका है और उनकी बचत भी कम हो रही है। पहले जहां आम गृहणियां घर के लिए एक किलो प्याज लेती थीं, वहीं अब आधा किलो में ही गुजारा करना पड़ रहा है।

    शादियों का सीजन होने के कारण आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम

    -300 रुपये किलो तक बिक रहा है लहसुन

    -70 रूपये किलो तक पहुंची प्याज की कीमत

    -60 रूपये किलो तक बिक रहा टमाटर

    नया प्याज आने पर कम होगा मंडी में भाव

    सब्जी मंडी एसोसिएशन बरनाला के उप प्रधान उजिंदर सिंगला तित्तर ने बताया कि शादियों के सीजन में डिमांड अधिक होने के कारण लहसुन 300 रुपये और अदरक 200 रुपये किलो के भाव में बिक रहा हैं। प्याज थोक के भाव में 50 रुपये प्रति किलो तक के भाव में बिक रहा है। प्याज की नई फसल की आवक बढ़ने के साथ भी आगामी दिनों में भाव में गिरावट आ जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Gold Price Updates: वेडिंग सीजन में सोने ने तोड़ा रिकॉर्ड, बढ़ते दामों ने ग्राहकों के उड़ाए होश; जानिए आज के ताजा रेट

    सब्जियों के दाम प्रति किलो

    -प्याज-50

    -टमाटर-60

    -मूली-20

    -हरी मिर्च-40

    -खीरा-40

    -आलू-20

    -गाजर-40

    -मटर-40