विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद में मारपीट, 15 लोगों पर केस दर्ज

Published: Sun, 17 May 2026 03:21 PM (IST)

बठिंडा जिले में पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने कुल 15 ...और पढ़ें

पुरानी रंजिश व पारिवारिक विवाद में मारपीट, 15 लोगों पर केस। सांकेतिक तस्वीर

पुरानी रंजिश व पारिवारिक विवाद में मारपीट, 15 लोगों पर केस। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बठिंडा में मारपीट के तीन अलग-अलग मामले दर्ज

  2. पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद मुख्य कारण

  3. पुलिस ने कुल 15 आरोपियों पर केस दर्ज किया

जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट और हमला करने के मामलों में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

थाना सिविल लाइन पुलिस को धोबियाना बस्ती निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दी कि बबली, सोनू, रोहित और प्रकाश निवासी धोबियाना बस्ती ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रास्ते में रोक लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

थाना मौड़ पुलिस को मौड़ कलां निवासी सुखराज सिंह ने शिकायत दी कि सुखदीप सिंह उर्फ काला और सुखदीप सिंह उर्फ बिंदर निवासी मौड़ कलां ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना नंदगढ़ पुलिस को गांव घुद्दा निवासी जसकरण सिंह ने शिकायत दी कि पारिवारिक विवाद के चलते मनदीप कौर, मनजीत कौर, मेहर सिंह निवासी नरुआना, परमिंदर सिंह, काका सिंह निवासी फल्लड़ और चार अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।

आरोप है कि जब उसकी माता जसवीर कौर उसे बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि हमले में उसकी पत्नी मनदीप कौर भी शामिल थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।