Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: बठिंडा में पुलिस पर जानलेवा हमला, लोगों को परेशान करने वाले आरोपियों को कैद करने गई थी टीम

    Updated: Fri, 10 May 2024 09:48 PM (IST)

    Punjab Crime News पंजाब के बठिंडा में पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। इसमें एक एएसआई जहां गंभीर रूप से घायल हो गया वही दो अन्य कर्मियों को ...और पढ़ें

    पंजाब के बठिंडा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
    पंजाब के बठिंडा में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। नशे का सेवन कर राहगिरों से लूट करने व इलाके के लोगों को परेशान करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला किया गया।

    इसमें एक एएसआई जहां गंभीर रूप से घायल हो गया वही दो अन्य कर्मियों को चोटें लगी है। मामले में थाना सदर पुलिस ने आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। वही गंभीर घायल पुलिस कर्मी का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    एक व्‍यक्ति की लगातार आ रही थी शिकायतें

    जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस के पास बीड़तलाब बस्ती नंबर दो में एक व्यक्ति सिद्धू को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसमें लोगों का कहना था कि वह चिट्टे नशे का सेवन करता है व राहगिरों से लूटपाट करने के साथ इलाके के लोगों से झगड़ा कर मारपीट करता है। इसमें एक दिन पहले ही उक्त व्यक्ति ने पुलिस पार्टी पर भी हमला किया था।

    आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम ने दी थी दबिश

    इसके बाद थाना सदर पुलिस की हिदायत पर 112 नंबर रेपिड फोर्स ने सांय पांच बजे उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। इस दौरान आरोपी बीड़ बस्ती नंबर दो में एक कमरे में दो अन्य युवकों के साथ नशे का सेवन कर रहा था। पुलिस पार्टी के एएसआई दविंदर सिंह व उके दो साथियों हरदीप सिंह व रमनदीप सिंह ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया व गाड़ी में बैठने के लिए कहा।

    यह भी पढ़ें: IAS परमपाल कौर ने ड्यूटी ज्वाइन करने से किया इनकार, बोलीं- सरकार के साथ चलता रहेगा विवाद; चुनाव ही लड़ूंगी

    गाड़ी में चढ़ते ही हंगामा किया शुरू

    आरोपी किसी तरह गाड़ी तक आया लेकिन गाड़ी में चढ़ते ही उसने हंगामा शुरू कर दिया। पहले उसने गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश की लेकिन जब पुलिस वालों ने रोका तो एएसआई दविंदर सिंह की मैगजीन छीनकर उसके सिर में मारी जिससे वह गंभीर जख्मी हो गए जब बीचबचाव करने दो अन्य कर्मी आगे आए तो उन पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मियों के हथियार छीनकर फायर करने की कोशिश भी की।

    खबरें और भी

    अन्‍य धाराओं के तहत मामला दर्ज

    इसमें एक कर्मी के मुंह व दूसरे के होठों में चोट लगी है। किसी तरह मामले की सूचना थाना सदर पुलिस प्रभारी को देकर मौके पर अन्य पुलिस कर्मी बुलाकर आरोपी को काबू कर थाना लेकर गए जहां उसके खिलाफ पुलिस ड्यूटी में रुकावट डालने व कर्मियों पर जानलेवा हमला करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं दविंदर सिंह को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है जबकि अन्य मामूली घायल कर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया।