Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में कांग्रेस नेता के बेटे ने की आत्महत्या, बिल्डर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप; मरने से पहले बनाया वीडियो

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 09:03 AM (IST)

    बठिंडा की मौड़ मंडी में कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर मोहाली के एक बिल्डर पर धोखाधड़ ...और पढ़ें

    कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने की आत्महत्या

    कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने की आत्महत्या

    HighLights

    1. कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने की आत्महत्या

    2. मोहाली के बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया

    3. मंत्रियों से शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान थे

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा की मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह मोहाली के एक बिल्डर पर अपने साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रहे हैं।

    वीडियो में उन्होंने कहा है कि वह अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर राज्य के मंत्रियों से भी मिले हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते अब वह परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं।

    बता दें, विधानसभा के चुनाव लड़ने वाले उनके पिता सुखराज नत्त का भी काफी साल पहले निधन हो चुका है। फिलहाल, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।