बठिंडा के पूर्व भाजपा लीगल सेल प्रधान व वकील मुंशी समेत गिरफ्तार, आइस ड्रग और हेरोइन बरामदगी से सनसनी
बठिंडा पुलिस ने पूर्व भाजपा लीगल सेल प्रधान एवं अधिवक्ता रोहित शर्मा और उसके मुंशी को आइस ड्रग व हेरोइन ...और पढ़ें

आरोपितों के साथ पुलिस टीम।
HighLights
बठिंडा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में सात गिरफ्तार किए।
पहली बार आइस ड्रग, हेरोइन, नशीले कैप्सूल, शराब बरामद हुई।
पूर्व भाजपा लीगल सेल प्रधान और मुंशी भी हुए गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 13.53 ग्राम आइस ड्रग (मेथामफेटामाइन), 124.53 ग्राम हेरोइन, 5,280 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और पांच लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बठिंडा जिले में पहली बार आइस ड्रग की बरामदगी का मामला सामने आया है। सीआईए-1 स्टाफ के उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम कन्हैया चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान कार में सवार ओमैक्स सिटी निवासी पूर्व भाजपा लीगल सेल प्रधान एवं अधिवक्ता रोहित शर्मा तथा उसके मुंशी गांव बलाहड़ बिंझ निवासी गुरप्रीत सिंह के कब्जे से 13.53 ग्राम आइस ड्रग और 14.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
यह भी पढ़ें- शुकराना समागम के बाद अकाली दल का सियासी संदेश, जमानत पर आए पठानमाजरा के आवास पहुंचे सुखबीर बादल
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।