विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा में विदेश भेजने के नाम पर ठगी, परेशान युवक ने की आत्महत्या; मां-बेटे समेत चार पर केस

Published: Sun, 31 May 2026 11:34 AM (IST)

बठिंडा में विदेश भेजने के नाम पर 4.50 लाख रुपये की ठगी से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

विदेश भेजने के नाम पर ठगी से परेशान युवक ने दी जान, मां-बेटे समेत चार पर केस।

विदेश भेजने के नाम पर ठगी से परेशान युवक ने दी जान, मां-बेटे समेत चार पर केस।

HighLights

  1. विदेश भेजने के नाम पर 4.50 लाख रुपये की ठगी

  2. ठगी से परेशान युवक चरणप्रीत सिंह ने की आत्महत्या

  3. पुलिस ने मां-बेटे सहित चार पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, बठिंडा। विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी से परेशान एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद उसे न तो विदेश भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई, जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मां-बेटे समेत एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना तलवंडी साबो पुलिस को दिए बयान में फूस मंडी निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई चरणप्रीत सिंह ने विदेश जाने के लिए आरोपितों को 4.50 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपितों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए।

इससे परेशान होकर चरणप्रीत सिंह ने पहले अपनी कार को आग लगा दी और बाद में जहरीली गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार बलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर ज्योति बंसल, उसके बेटे निखिल नाज निवासी बरनाला, ज्योति की मां सतनाम निवासी नाभा और बहन शैली बंसल निवासी लुधियाना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्योति बंसल और निखिल नाज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।