विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News: गैंगस्टर सुनील भंडारी का साथी लवजीत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस का है आरोपी

Published: Sat, 17 Aug 2024 07:24 PM (IST)

Punjab Crime News पंजाब पुलिस इन दिनों अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ एक्शन मोड में है। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद की दो पिस्तौल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद की दो पिस्तौल

HighLights

  1. फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में शामिल था लवजीत सिंह उर्फ लाभा।
  2. 31 जुलाई 2024 को फिरोजपुर में हुआ था ट्रिपल मर्डर की घटना।
  3. लवजीत सिंह गैंगस्टर सुनील भंडारी उर्फ नाटा का मुख्य साथी है।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा ने श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में शामिल एक और अहम आरोपित लवजीत सिंह उर्फ लाभा को मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह ऑपरेशन एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा बीती 31 जुलाई 2024 को फिरोजपुर में हाल ही में तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड सुनील भंडारी उर्फ नाटा सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद किया गया है।

सुनील भंडारी का साथी है लवजीत सिंह

पुलिस के अनुसार आरोपित लवजीत सिंह गैंगस्टर सुनील भंडारी उर्फ नाटा का मुख्य साथी है और उसने ही हत्या के बाद उसे और उसके साथियों को पनाह दी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने गिरफ्तार आरोपित लवजीत उर्फ लाभा के कब्जे से दो पिस्तौल एक .30 बोर पिस्तौल और एक .32 बोर पिस्तौल के साथ चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस टीमों ने मामले को सुलझाने के लिए पेशेवर और वैज्ञानिक जांच की। उन्होंने कहा कि इस मामले में बैक-टू-बैक संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गोल्डी बराड़ पर पंजाब-हरियाणा में 54 आपराधिक मामले दर्ज, यूएस-कनाडा में कहीं बैठकर चला रहा अपराध का नेटवर्क

2023 में फरीदकोट जेल से रिहा हुआ था लवजीत

एआईजी सीआई बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि पुलिस टीमों को गांव खाने की ढाब और गांव ईना खेड़ा में एक संदिग्ध की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा कि इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआईए ने श्री मुक्तसर साहिब पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बठिंडा पुलिस टीमों ने आरोपित लवजीत सिंह को गांव इनाखेड़ा के सुए पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद थाना सदर मलोट श्री मुक्तसर साहिब में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपित लवजीत सिंह एनडीपीएस अधिनियम के तहत आपराधिक मुकदमे का सामना कर रहा था और सितंबर 2023 में फरीदकोट जेल से रिहा किया गया था।

यह भी पढ़ें- Punjab Crime: जालंधर में गैंगस्टर जग्गू गैंग के चार गुर्गे हथियारों के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने हाइवे पर 70 KM तक किया था पीछा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।