Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lawrence Bishnoi Interviews Case: जेल अधिकारियों से पूछताछ, जांच टीम ने इंटरव्यू वाली जगह का भी किया दौरा

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 09:37 AM (IST)

    लॉरेंस बिश्नोई का जेल में इंटरव्यू ((Lawrence Bishnoi Interviews) लेने के मामले में हाईकोर्ट की बनाई गई तीन सदस्यीय एसआईटी टीम ने बुधवार को बठिंडा जे ...और पढ़ें

    Punjab Crime News: इंटरव्यू मामले में जेल अधिकारियों से पूछताछ। फाइल फोटो
    Punjab Crime News: इंटरव्यू मामले में जेल अधिकारियों से पूछताछ। फाइल फोटो

    HighLights

    1. इंटरव्यू मामले में जेल अधिकारियों से पूछताछ।
    2. लॉरेंस बिश्नोई के जेल में इंटरव्यू वाली लोकेशन का भी किया दौरा।
    3. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जांच शुरू।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू (Lawrence Bishnoi Interviews) मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से गठित तीन सदस्यीय स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) ने बुधवार को बठिंडा जेल पहुंचकर जांच शुरू की।

    लॉरेंस बिश्नोई के जेल में  इंटरव्यू वाली लोकेशन का भी किया दौरा 

    एसआइटी टीम में शामिल डीजीपी ह्यूमन राइट्स प्रबोध कुमार बान, एआइजी डा. एस राहुल और निलांबरी जगदाले ने बठिंडा सेंट्रल जेल व सीआइए स्टाफ वन में जाकर वहां तैनात अधिकारियों से पूछताछ की।

    साथ ही जेल की उस लोकेशन का भी दौरा किया, जहां लॉरेंस बिश्नोई को पहले रखा जाता रहा है। इस दौरान इंटरव्यू में दिखाई जा रही लोकेशन को भी ध्यान में रखते हर पहलू की जांच की गई। गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर दो एफआइआर इस मामले में दर्ज की जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें: Bunty Bains पर जानलेवा हमला, पंजाबी इंडस्ट्री के कंपोजर पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां; सिद्धू मूसेवाला से है खास कनेक्शन

    पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जांच शुरू

    बठिंडा जेल से लॉरेंस बिश्नोई के दो इंटरव्यू प्रसारित करने के नौ महीने बाद, राज्य अपराध शाखा पुलिस स्टेशन ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर दो एफआईआर दर्ज की थी। लॉरेंस बयानों के आधार पर, पुलिस ने उसके और अज्ञात गिरोह के सदस्यों पर मामला दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें: बठिंडा पुलिस को मिली कामयाबी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी चट्ठा को हथियार समेत किया गिरफ्तार

    खबरें और भी