Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के तीन साथी गिरफ्तार, विदेश में बैठे आकाओं ने बदमाशों को सौंपी थी ये जिम्मेदारी

    Updated: Wed, 17 Jul 2024 12:47 PM (IST)

    पंजाब की एजीटीएफ और बठिंडा पुलिस व राजस्थान पुलिस के संयुक्त अभियान में लॉरेंस बिश्नोई और अमेरिका में बैठे गोल्डी बराड़ गैंग के तीन सहयोगियों को गिरफ् ...और पढ़ें

    लॉरेंस बिश्नोई और अमेरिका में मौजूद गोल्डी बराड़ गैंग के तीन साथी गिरफ्तार
    लॉरेंस बिश्नोई और अमेरिका में मौजूद गोल्डी बराड़ गैंग के तीन साथी गिरफ्तार

    HighLights

    1. लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के तीन साथी गिरफ्तार
    2. बदमाशों से दो पिस्तौल और छह कारतूस बरामद हुए हैं
    3. सभी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुए है

    एएनआई, बठिंडा। पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने राजस्थान पुलिस और बठिंडा जिला पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में लॉरेंस बिश्नोई और अमेरिका में मौजूद गोल्डी बराड़ गैंग के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

    इन्हें विदेशी आकाओं द्वारा दूसरी गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। इनके पास से दो पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है। इस बाबत आगे की जांच जारी है और संभावना है कि इनके पास से और अधिक जानकारी मिले।

    खबर अपडेट की जा रही है...