यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bathinda Crime: रंजिश के चलते 60 साल की बुजुर्ग की हत्या, अब दो महिलाओं सहित परिवार के सात लोगों पर आई शामत
Bathinda Crime पंजाब के बठिंडा में रंजिश के चलते 60 साल की बुजुर्ग की हत्या के मामले में परिवार के सात लोगों पर केस दर्ज हो गया है। आरोपियों ने पुरान ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बठिंडा। थाना थर्मल की पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के 7 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव गिलपत्ती निवासी धीरा सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पुराने विवाद के चलते आरोपित अंग्रेज सिंह, गुरतेज सिंह, उनके पिता शिवराज सिंह, भाई रेशम सिंह, निर्माण सिंह, मंजीत कौर व गुरदीप कौर एक वैन में सवार होकर आए और उनपर हमला कर दिया।
ऊपर चढ़ा दी थी वैन
पीड़ित ने बताया कि कथित आरोपियों ने उसे और उसकी मां बलवीर कौर को पीटा और उनके ऊपर वैन चढ़ा दी, जिससे उसकी 60 वर्षीय मां बलवीर कौर की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Bathinda Crime: मां ने शादी का बनाया दबाव तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, पंखे से लटक दे दी जान; केस दर्ज
पीड़िता ने बताया कि कथित आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। थाना थर्मल बठिंडा की सब इंस्पेक्टर दुपिंदर कौर ने बताया कि कथित आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।