Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बठिंडा में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस को मिली गुप्त सूचना; ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद 2 युवतियों समेत 4 गिरफ्तार

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 11:27 AM (IST)

    बठिंडा जिले के रामां मंडी में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरो ...और पढ़ें

    पुलिस के गिरफ्त में 2 महिलाओं समेत चार आरोपी।
    पुलिस के गिरफ्त में 2 महिलाओं समेत चार आरोपी।

    HighLights

    1. रामां मंडी में देह व्यापार का भंडाफोड़
    2. पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
    3. होटल में चल रहा था अवैध धंधा

    संवाद सूत्र, रामां मंडी। बठिंडा जिले के थाना रामां मंडी पुलिस ने बीती देर शाम रिफाइनरी रोड पर एचपीसीएल गैस प्लांट के नजदीक दो मंजिला होटल में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि तलवंडी साबो निवासी बलजीत सिंह सहित बहमन दीवाना निवासी जगतार सिंह के साथ मिलकर दीवाना गैस प्लांट के नजदीक दोमंजिला इमारत के बाहर से बाहरी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं।

    इस धंधे के लिए दो महिलाओं को स्थायी रूप से रखा गया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर छापा मारा और इस दौरान बलजीत सिंह, जगतार सिंह और दो महिलाओं के खिलाफ थाना रामां में मामला दर्ज किया गया।

    देर शाम उक्त दो मंजिला इमारत में छापा मारा गया और बलजीत सिंह और जगतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि महिलाओं की गिरफ्तारी अभी बाकी है। जांच के दौरान मामले में दो अन्य व्यक्तियों ईश्वर और वरिंदर सिंह को भी नामजद किया गया है।

    खबरें और भी