यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab News: पंजाब में नशा मुक्ति के खिलाफ छिड़ी मुहिम, पुलिस के सर्च ऑपरेशन में 19 संदिग्ध गिरफ्तार
Punjab News लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में पुलिस नशा विरोधी तत्वों के खिलाफ मुहिम चला रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस दल ने सब-डिवीजन सिटी 1 के इलाक ...और पढ़ें

HighLights
- लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस नशा मुक्ति के खिलाफ मुहिम चला रही है
- पुलिस ने सब-डिवीजन सिटी 1 के इलाके से 19 संदिग्धों को हिरासत में लिया है
- र्च ऑपरेशन में एक एसपी, 6 डीएसपी व थानों के एसएचओ मौजूद रहे
जागरण संवाददाता, बठिंडा। Punjab Latest News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस ने सिटी एक व दो के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने सब-डिवीजन सिटी 1 के इलाके से 19 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जबकि एक मोटरसाइकिल जब्त किया गया है।
वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस दल ने सब डिविजन बठिंडा ग्रामीण के इलाके से दो मोटरसाइकिल जब्त किए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मद्देनजर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के अभियान के तहत जिले में कासो ऑपरेशन चलाया गया।
इस तलाशी अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने किया। इस सर्च ऑपरेशन में एक एसपी, 6 डीएसपी. व थानों के एसएचओ मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Punjab News: मोदी व अमित शाह के पंजाब दौरे से किसान नाखुश, SKM का एलान; अगर हुई रैली तो काले झंडे दिखाकर करेंगे विरोध
संदिग्धों के खिलाफ चला तलाशी अभियान
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि जिले में शरारती तत्वों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बठिंडा पुलिस की अलग-अलग सब-डिविजनों सिटी-1, सिटी-2 की पुलिस टीमें अप्रत्याशित रूप से सुबह सुबह-सुबह बठिंडा के ग्रामीण इलाके में विभिन्न संदिग्धों के घरों में तलाशी अभियान चलाया गया।
इस तलाशी अभियान से पहले इलाके के अंदर व बाहर जाने वाली सड़कों को विशेष नाकाबंदी कर सील कर दिया गया, ताकि कोई बाहर न जा सके।
इस सर्च ऑपरेशन के दौरान सब-डिवीजन सिटी-1 के एरिया से 19 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है।
नशा विरोधी अभियानों से युवाओं को जोड़ा जा रहा है
इसके अलावा सब डिविजन बठिंडा ग्रामीण के एरिया से 2 मोटरसाइकिल जब्त किए गए। बठिंडा पुलिस ने नशे की लत को रोकने के लिए पुलिस का साथ देने की अपील की व पुलिस युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए गांवों/शहरों और कस्बों में नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार आयोजित करके युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।