Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics: शिअद से किया किनारा, पत्नी परमपाल कौर संग भाजपा में शामिल हुए अकाली दल के नेता गुरप्रीत सिंह

    Updated: Thu, 11 Apr 2024 01:19 PM (IST)

    Punjab Politics लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में शिरोमणि अकाल दल के कद्दावर नेता सिंकदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका ने भाजपा का हाथ थाम लिया ...और पढ़ें

    Punjab Politics: आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं परमपाल मलूका व गुरप्रीत मलूका
    Punjab Politics: आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं परमपाल मलूका व गुरप्रीत मलूका

    गुरप्रेम लहरी, बठिंडा। पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका शिअद को छोड़ कर अपनी पत्नी परमपाल कौर मलूका सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, उन्होंने आज नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    गुरप्रीत सिंह मलूका शिअद से काफी खफा चल रहे थे। क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में शिअद द्वारा उनको रामपुरा फूल से टिकट नहीं दिया गया। पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका भी शिअद से काफी खफा रहे थे। क्योंकि पहले शिअद द्वारा उनको मौड़ हल्के का इंचार्ज लगा दिया गया था।

    रामपुरा फूल से टिकट मांग रहे थे मलूका

    इसके चलते उन्होंने मौड़ में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी थी। लेकिन चुनाव के समय उनको रामपुरा से ही टिकट दिया गया। जबकि वह खुद के लिए मौड़ से तो बेटे गुरप्रीत मलूका के लिए रामपुरा फूल से टिकट मांग रहे थे। लेकिन शिअद ने उनके बेटे को टिकट नहीं दिया।

    बादल ने भी की मनाने की कोशिश

    विधानसभा चुनाव में तो वे शिअद के साथ रहे लेकिन अब लोकसभा चुनाव में वे शिअद प्रधान से नहीं माने। हालांकि सुखबीर सिंह बादल द्वारा उनको मनाने की कोफी कोशिशें की गई थी। लेकिन उनको मना नहीं पाए। इस संबंध में पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि अज्जकल दे जवाक केहड़ा मन्नदे ने जी। मैं तां ओहनां नूं केहा सी कि रहन दियो की करोंगे जा के। चलो ओहनां दी मर्जी एै।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: जालंधर के लिए चन्नी का नाम फाइनल! विक्रमजीत ने जताई नाराजगी; किस संकट में फंसी कांग्रेस?

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: भाजपा के दिग्गज जालंधर से देंगे रणनीति को धार, बड़े नेताओं पर आखिर क्यों खेला दांव?