विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather News: पंजाब में ठंड की दस्तक, लगातार लुढ़क रहा पारा; यहां जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
Updated: Mon, 30 Oct 2023 07:50 AM (IST)

उत्तर भारत में सर्दी अब बढ़ने लगी है। हरियाणा और पंजाब में पारा लगातार गिरता जा रहा है। रातों के साथ-साथ अब दोपहर में भी ठंड का अहसास होने लगा है। रवि ...और पढ़ें

पंजाब में तापमान गिरने लगा है, कुछ जिलों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।
पंजाब में तापमान गिरने लगा है, कुछ जिलों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में तापमान में गिरावट आ रही है। वहीं कुछ जगह पर गुलाबी सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। पंजाब में आज के मौसम (Punjab Weather today) की बात करें तो आईएमडी के मुताबिक, कुछ जिलों में दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हो सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर धूप के साथ-साथ बादल छाने के आसार हैं।

पंजाब के कुछ जिलों में रात का तापमान अब 14 डिग्री सेल्सियस के करीब तक आ रहा है। रविवार को कुछ जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। आज बठिंडा, संगरूर, मालेरकोटला व बरनाला जिले में मौसम साफ रहेगा।

दो नवंबर को मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब में दो नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। दो नवंबर तक तो प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। तीन नवंबर के बाद से पंजाब के मौसम में भी बदलाव आ सकता हैं।

पंजाब में तापमान कितना है?

पंजाब के कुछ प्रमुख शहरों की बात करें तो रविवार को बठिंडा में अधिकतम तापमान 31.4, संगरूर, बरनाला, मलेरकोटला, पटियाला में 32 और पठानकोट में 30 डिग्री रहा। वहीं, अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो बठिंडा में 15.4, संगरूर, बरनाला, मलेरकोटला, पटियाला में 16 और पठानकोट में 17 डिग्री रहा।