Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: बठिंडा से टिकट की घोषणा न होने पर हरसिमरत बदल सकती हैं हलका, इस सीट पर चुनाव लड़ने के लगाए जा रहे कयास

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 01:34 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 बठिंडा से टिकट की घोषणा ने हाने पर हरसिमरत के हलका बदले की संभावना जताई जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह खडूर साहिब या फि ...और पढ़ें

    बठिंडा से टिकट की घोषणा न होने पर हरसिमरत के हलका बदलने की चर्चा शुरू (फाइल फोटो)
    बठिंडा से टिकट की घोषणा न होने पर हरसिमरत के हलका बदलने की चर्चा शुरू (फाइल फोटो)

    गुरप्रेम लहरी, बठिंडा। Lok Sabha Election 2024: शिअद की पहली सूची में बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल का नाम न होने से उनके हलका बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह खडूर साहिब या फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा है।

    खडूर साहिब व फिरोजपुर से नहीं हुई प्रत्‍याशियों की घोषणा

    जानकारी के अनुसार भाजपा से गठबंधन टूटने और शिअद की अनुशासन समिति के चेयरमैन सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर के बठिंडा से भाजपा की प्रत्याशी बनने की संभावना के चलते हरसिमरत कौर बादल का हलका बदलने का पार्टी निर्णय ले सकता है।

    हरसिमरत के हलका बदलने की चर्चा का एक कारण यह भी है कि अभी तक खडूर साहिब व फिरोजपुर से भी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई। पहले भी उनके खडूर साहिब व फिरोजपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा होती रही है।

    पूर्व विधायक कोटफत्ता नाराज

    शिअद के भुच्चो से चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक दर्शन कोटफत्ता शिअद से नराज होकर घर बैठ गए हैं। उनकी नाराजगी का कारण यह है कि उनका क्षेत्र बठिंडा देहाती था।

    यह भी पढ़ें: SAD ने पंजाब की सात सीटों पर किया उम्मीदवारों का एलान, पटियाला से परनीत कौर को टक्कर देंगे एनके शर्मा; देखें पूरी लिस्ट

    वहीं से वे विधायक चुने गए थे, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में उनको मलोट हलके से चुनाव लड़ाया गया। इसके बाद उनको 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले फरीदकोट भेज दिया गया। वहां पर उन्होंने काफी काम किया, लेकिन उनको टिकट नहीं दिया गया। बाद में 2022 में बठिंडा देहाती के बजाय भुच्चो से उतारा गया था।

    खबरें और भी

    तलवंडी साबो क्षेत्र है खाली

    तलवंडी साबो से पूर्व विधायक जीत महिंदर सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने से अब शिअद का तलवंडी साबो क्षेत्र खाली हो गया है। शिअद ने तलवंडी साबो का कोई हलका इंचार्ज नहीं लगाया है।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: पंजाब में अकाली दल ने किन सात चेहरों पर खेला दांव, जानें क्‍या है इनकी खासियत

    मौड़ मंडी क्षेत्र से पहले पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका इंचार्ज रहे हैं, लेकिन गत शुक्रवार को मौड़ क्षेत्र से उनको हटा दिया गया। कारण, उनके बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका व उनकी बहू परमपाल कौर का भाजपा में शामिल होना है। अब वहां पर जनमेजा सिंह सेखों को इंचार्ज लगाया गया है।