यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, रोक लगाने के लिए पिता ने महाराष्ट्र के DGP को लिखा पत्र
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद हो गया है। पिता बलकौर सिंह ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने के लिए कानूनी नो ...और पढ़ें

HighLights
- मूसेवाला डॉक्यूमेंट्री पर पिता बलकौर सिंह ने जताई आपत्ति |
- बिना अनुमति निजी जानकारी दिखाने का आरोप |
- स्क्रीनिंग रोकने के लिए पुलिस से की मांग |
संवाद सहयोगी, मानसा। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पिता बलकौर सिंह ने एक निजी चैनल की तरफ से बनाई गई डाक्यूमेंट्री पर एतराज जताते हुए लीगल नोटिस भेजा है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस के डीजीपी व जुहू पुलिस को पत्र लिखकर आगामाी 11 जून को मुंबई के जुहू में प्रस्तावित स्क्रीनिंग को रोकने की मांग की है।
जानकारी अनुसार मूसेवाला के परिवार के लीगल काउंसलर एडवोकेट गुरबिंदर सिंह ने डॉक्यूमेंट्री की प्रोड्यूसर और सीरीज प्रोड्यूसर को कानूनी नोटिस भिजवाया है। जिसमें पिता बलकौर सिंह ने आरोप लगाया है कि डाक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी अप्रकाशित सामग्री, निजी जानकारियां और हत्या से जुड़ी जांच को बिना परिवार की अनुमति के दिखाया जा रहा है। उन्होंने इसे न केवल अवैध, बल्कि मानसिक रूप से पीड़ादायक और भारतीय कानून का उल्लंघन बताया है।
बलकौर सिंह ने अपने पत्र में कहा कि यह डाक्यूमेंट्री उनके बेटे की आवाज, छवि और कहानी का गैरकानूनी उपयोग करती है, जिससे न केवल परिवार को आघात पहुंचेगा, बल्कि इससे सार्वजनिक अशांति और न्यायिक जांच में बाधा भी आ सकती है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि इस अनधिकृत कार्यक्रम को रोका जाए और आयोजकों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मुंबई पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर 11 जून को जुहू में होने वाली एक डाक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग को रोकने की मांग की है। बलकौर सिंह का कहना है कि चैनल द्वारा बनाई जा रही इस डाक्यूमेंट्री में उनके बेटे की निजी जानकारी और हत्या से जुड़े संवेदनशील विषयों को परिवार की बिना अनुमति दिखाया गया है।
खबरें और भी
उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्म में सिद्धू मूसेवाला की अप्रकाशित तस्वीरें, आवाज और व्यक्तिगत जानकारी का गैरकानूनी इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि इससे चल रही जांच प्रभावित हो सकती है और कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।
बलकौर सिंह ने पुलिस से तत्काल इस कार्यक्रम को रोकने और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने निर्माताओं के खिलाफ सिविल और कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। डाक्यूमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी अनदेखी जानकारियां दिखाने का दावा किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि डाक्यूमेंट्री बनाने के लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई है। यह डाक्यूमेंट्री मूसेवाला कतल केस को प्रभावित कर सकती है। बलकौर सिंह के अनुसार चैनल ने उन लोगों का इंटरव्यू लिया है जो हत्याकांड की एफआईआर में नामजद हैं। बलकौर सिंह ने कहा कि वह सोमवार को कोर्ट में भी याचिका दायर करेंगे।