बठिंडा में चोरों के हौसले बुलंद! तीन दिन में 4 वाहन चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात
बठिंडा में पिछले तीन दिनों में चार वाहन चोरी होने से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, और नागरिकों ने ...और पढ़ें
-1783851731195_m.webp)
बठिंडा में तीन दिनों में चार वाहन चोरी।
HighLights
तीन दिनों में बठिंडा में चार वाहन चोरी की घटनाएं
जुझार सिंह नगर, बसंत विहार, जीटी रोड से वाहन गायब
पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग
नितिन सिंगला, बठिंडा। शहर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय निवासियों में दहशत और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। आए दिन किसी न किसी वाहन के चोरी होने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जो पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और मुस्तैदी की पोल खोलती नजर आ रही हैं।
चोर अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वे सार्वजनिक गलियों में और घरों के बाहर खड़े मोटरसाइकिल और महंगी कारें चोरी करके पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सीधी चुनौती दे रहे हैं। नौजवान वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सोनू महेश्वरी ने बताया कि शहर की अमन-कानून की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
उन्होंने ताजा सामने आए मामलों का हवाला देते हुए बताया कि लगातार वायरल हो रही सीसीटीवी वीडियो चोरों के बढ़े हुए हौसलों की गवाही भर रही हैं, जहां दिन-दिहाड़े और रात के अंधेरे में वाहनों को बड़ी आसानी से निशाना बनाया गया है।
जुझार सिंह नगर में मोटरसाइकिल उड़ाया
-1783851606716.jpeg)
बीती 10 जुलाई को दो चोरों ने शहर के जुझार सिंह नगर की गली नंबर 3 से एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। चोरों ने चेहरे कपड़े से ढका हुआ था, ताकि पहचान न हो सके। ये चोर गली में खड़ी एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी-30जी-4332 को चोरी कर रफूचक्कर हो गए। पीड़ित परिवार द्वारा यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करके लोगों को चोरों के बारे में सूचना देने की अपील की गई है।
खबरें और भी
पॉश इलाके बसंत विहार से कार चोरी
बीती 10 जुलाई को शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके बसंत विहार से कार चोरी होने की घटना ने सुरक्षा प्रबंधों के दावों को पूरी तरह नाकाम साबित कर दिया है। रात के समय आई एक सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक सफेद रंग की कार में 3-4 चोर सवार होकर आते हैं।

उनमें से दो युवक बाहर निकलते हैं और गली में खड़ी एक दूसरी सफेद रंग की स्विफ्ट कार का शीशा तोड़कर उसके अंदर दाखिल हो जाते हैं। चोरों द्वारा पहले कार को पीछे की ओर धक्का मारा जाता है और फिर वे कार स्टार्ट करके मौके से भाग निकलते हैं।
हैरानी की बात यह है कि इसी इलाके से महज तीन-चार दिन पहले भी एक सफेद रंग की वरना कार चोरी हुई थी। बसंत विहार में लगातार दूसरी बार हुई इस बड़ी चोरी ने पुलिस की गश्त पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
जीटी रोड स्थित अस्पताल के बाहर स्कूटी गायब
बीती 11 जुलाई को चोरों ने जीटी रोड पर स्थित सुखमनी अस्पताल पुखराज सिनेमा के सामने के बाहर एक और वारदात को अंजाम दे दिया। दोपहर के करीब 3 बजे एक युवक, जिसने पीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और गले में काले रंग का दुपट्टा लपेटा हुआ था, काफी देर तक अस्पताल के बाहर खड़ी स्कूटी पर बैठकर बीड़ी पीता रहा।
-1783851629162.jpeg)
अस्पताल के सुरक्षा गार्ड की नजर भी उस पर पड़ी थी, लेकिन जैसे ही सभी का ध्यान भटका, उसने अपनी हाथ-सफाई दिखाई और स्कूटी चोरी करके फरार हो गया। चोरी हुई इस स्कूटी का नंबर पीबी- 19पी-3933 बताया जा रहा है।
पावर हाउस रोड से भी मोटरसाइकिल चोरी

12 जुलाई को शहर में वाहन चोरों की सक्रियता इस कदर बढ़ चुकी है कि पावर हाउस रोड पर स्थित डाक्टर दियोल वाली साइड से भी एक और मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने यहां से काले रंग का एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल उड़ा लिया, जिसका नंबर पीबी-03बीई-2462 है। इस चोरी के बाद इलाके के लोगों में भारी चिंता पाई जा रही है।
पुलिस की ढीली कार्यक्षमता खिलाफ लोगों में भारी रोष
स्थानीय लोगों का कहना है कि बठिंडा में पहले तो छोटी-मोटी चोरियां जैसे कोठियों की तारें पट्टने, एसी की काफी पाइपों चोरी करने या साइकिल चुराने की घटनाएं आम थीं, लेकिन अब चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे लग्जरी कारें और मोटरसाइकिल दिन-दिहाड़े उड़ा रहे हैं।
समाज सेवक सोनू महेश्वरी और शहरवासियों ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में रात की गश्त तुरंत बढ़ाई जाए और इन वायरल वीडियो के आधार पर चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि आम लोगों के जान-माल की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।