यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पंजाब में झांकी पर हो रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण', केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत बोले- कमेटी के सदस्य करते हैं झांकियों का चयन
Punjab Politics News केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि पंजाब में झांकी के नाम पर राजनीति हो रही है। तकनीकी रूप से जितनी झांकियां प्रस्त ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बठिंडा। देश में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड में प्रदेश की झांकियों की परंपरा शुरू से चल रही है। इसमें 15 से 16 प्रदेशों और चार से पांच केंद्रीय शासित प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की जाती हैं। इसको लेकर पंजाब में राजनीति हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेसवार्ता की थी और भाजपा के प्रदेश प्रधान ने भी मीडिया को इस बाबत कुछ कहा था, लेकिन मैं इन बातों में नहीं जाता। यह बात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा। वे शनिवार को बठिंडा के एम्स में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दस लोगों की बनी हुई है कमेटी
भगवंत मान द्वारा केंद्र सरकार पर पंजाब की झांकी को शामिल न करने के लगाए आरोप के बारे में शेखावत ने कहा कि तकनीकी रूप से जितनी झांकियां प्रस्तुति के लिए वहां पर आती हैं, इनके चयन के लिए एक विधि होती है। दस लोगों की एक कमेटी बनी हुई है। इनमें संगीतकार या कला से संबंधित होते हैं और उनके अलावा कुछ सरकारी अधिकारी होते हैं। वे देखते हैं कि किस राज्य से कैसी झांकी आई है। कमेटी सदस्य ही इनको देखकर चयनित करते हैं।
इस कमेटी में सरकार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई दखलअंदाजी नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षों में सात बार पंजाब की झांकियां शामिल की गई हैं। मेरे प्रदेश को इन वर्षों में सिर्फ तीन बार झांकियां प्रस्तुत करने का मौका मिला है। इस पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
खबरें और भी
गठबंधन पर बोले शेखावत
शिअद के साथ भाजपा के गठबंधन संबंधी पूछे सवाल के जबाव में शेखावत ने कहा कि राजनीति में हर प्रकार की संभावनाएं हमेशा रहती हैं। आज तक शिअद के साथ कोई गठबंधन नहीं हुआ और न ही इस सबंध में कोई बात ही चली है। इस मौके पर दयाल सोढ़ी, जिला शहरी प्रधान सरूप चंद सिंगला मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'पंजाब के लोगों के पैसे लूट रहे मान और केजरीवाल', SAD सांसद हरसिमरत कौर का AAP सरकार पर निशाना
भारत पर्व में पंजाब सरकार शामिल करे अपनी झांकी
शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक नई व्यवस्था बनाई है कि जिन राज्यों की झांकियां गणतंत्र दिवस में कचयनित नहीं हो पाई हैं, उनके लिए लाल किले के नीचे भारत पर्व के नाम से नई परंपरा शुरू की है। राज्य सरकार अपनी झांकी वहां पर प्रदर्शित कर सकती है।