Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बठिंडा में दो सड़क हादसों में युवक और किसान की मौत, कार चालक पर केस; कंटेनर चालक हुआ फरार

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 02:02 PM (IST)

    बठिंडा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और 65 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया, जबकि अज्ञात क ...और पढ़ें

    एक्सीडेंट में किसान व युवक की मौत हुई।

    एक्सीडेंट में किसान व युवक की मौत हुई।

    HighLights

    1. बठिंडा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो मौतें।

    2. एक युवक और एक बुजुर्ग किसान की दुखद मृत्यु हुई।

    3. पुलिस ने कार चालक पर केस, कंटेनर चालक फरार।

    जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने एक मामले में कार चालक को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है, जबकि दूसरे मामले में अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों मामलों की जांच संबंधित थाना पुलिस कर रही है।

    पहला हादसा थाना नथाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस को दी शिकायत में गांव कौणी निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को उसका भाई लखवीर सिंह अपने साथी सुखमंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

    यह भी पढ़ें- पंजाब पहुंची सुप्रिया श्रीनेत, कहा- 2027 का चुनाव गुरु नानक देव जी के वचन व श्री राम के नाम पर लड़ेगी कांग्रेस

    उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ा

    टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान लखवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक बिंदर सिंह निवासी गांव भलाईआणा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मोटरसाइकिल को कंटेनर ने मारी टक्कर

    दूसरा मामला थाना मौड़ क्षेत्र का है। गांव जोधपुर पाखर निवासी बेअंत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 65 वर्षीय पिता गुरविंदर सिंह छह जुलाई की शाम मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    खबरें और भी

    परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक तक पहुंचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- जालंधर में बिस्त दोआब नहर फिर उफान पर, किनारा टूटते ही कॉलोनियों में घुसा पानी; रातभर बचाव में जुटे रहे लोग

    बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की जांच अलग-अलग स्तर पर की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    लगातार सामने आ रहे सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर रहे हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं और सड़क पर सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तोहफा, ग्रेच्युटी व लीव इनकैशमेंट की गणना के लिए बढ़ाया काल्पनिक DA