विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब की जेलों में 42 प्रतिशत कैदी नशे के आदी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस

By Inderpreet Singh Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Fri, 27 Oct 2023 10:02 PM (IST)

पंजाब की जेलों में बंद कैदियों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। बता दें कि राज्य की ...और पढ़ें

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब की जेलों में बंद कैदियों को लेकर राज्य सरकार को भेजा नोटिस
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पंजाब की जेलों में बंद कैदियों को लेकर राज्य सरकार को भेजा नोटिस

HighLights

  1. पंजाब की जेलों में 42 प्रतिशत कैदी नशे के आदी
  2. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार को जारी किया नोटिस

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Drug Addicted Prisoners In Punjab Jail: पंजाब की जेलों में बंद कैदियों में 42 प्रतिशत नशे के आदी हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। यह मामला तब सामने आया जब पंजाब और चंडीगढ़ की जेलों के भीतर चुनौतियों पर विचार-विमर्श के लिए बैठक हुई।

इस बैठक में पंजाब के स्पेशल डीजीपी, डीजीपी जेल, चंडीगढ़ के आइजी और पंजाब के विभिन्न जेलों के 25 सुपरिंटेंडेंटों ने हिस्सा लिया। बैठक की रिपोर्ट का मीडिया में प्रकाशित होने पर राष्ट्रीय मानाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया।

ये भी पढ़ें- 'घबरा रहा विपक्ष...पहली दफा किसी सरकार ने बहस की दी चुनौती'; केजरीवाल के तर्ज पर बोले सीएम मान

आयोग ने जेल महानिदेशक को जारी किया नोटिस

आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी जेल के साथ-साथ चंडीगढ़ के जेल महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि रिपोर्ट में नशे के गंभीर मुद्दे के समाधान के लिए अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया जाए।

इसके साथ ही जेलों में कैदियों को नशे के खतरे से बचाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं या उठाए जाने का प्रस्ताव है, इस बारे में जानकारी दी जाए। बता दें कि नशा पंजाब में एक बड़ी समस्या बनी हुई है। जेलों में बंद कैदी नशे का आदी होना भी चिंताजनक है।

ये भी पढ़ें- हत्या के मामले से नाम निकलवाने के लिए 4 लाख रुपये, ADCP के नाम पर रिश्वत लेने वाले दो गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।