Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh Mayor Election 2024: बहुमत होने के बाद भी आप-कांग्रेस गठबंधन की करारी हार, भाजपा की जीत; केजरीवाल ने कसा तंज

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 30 Jan 2024 02:05 PM (IST)

    Chandigarh Mayor Election 2024 पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हु ...और पढ़ें

    Chandigarh News Mayor: चंडीगढ़ को आज मिलेगा नया मेयर।
    Chandigarh News Mayor: चंडीगढ़ को आज मिलेगा नया मेयर।

    HighLights

    1. सभी दलों के राष्ट्रीय नेता चुनाव पर रख रहे हैं नजर।
    2. कांग्रेस-आप गठबंधन के 20 तो भाजपा के 15 वोट।
    3. भाजपा और आप-कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर।
    4. दोपहर एक बजे तक आएगा परिणाम।
    5. पहले 18 जनवरी को होना था चुनाव।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Mayor Election 2024 पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट(Punjab-Haryana High Court) के आदेश पर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर चुनाव हुआ है। भाजपा(Punjab BJP) के मनोज(Manoj) को 16 वोट और आप के कुलदीप (Kuldeep) 12 वोट मिले हैं। बाकी वोट रद कर दिए गए।

    सभी दलों के राष्ट्रीय नेता चुनाव पर रख रहे हैं नजर 

     आप नेता राघव चड्ढा, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल पिछले कई दिनों से अपने-अपने दल के पार्षदों को एकजुट करने में लगे रहे। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की इस चुनाव पर खास नजर रही।

    पहले 18 जनवरी को होना था चुनाव

    कांग्रेस और आप के पार्षद चुनाव के समय पंजाब में रहे। गौरतलब है कि यह चुनाव इससे पूर्व 18 जनवरी को होना था, लेकिन नाटकीय घटनाक्रम के बीच ऐन वक्त पर पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के कारण चुनाव नहीं हो सका। इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

    कांग्रेस-आप गठबंधन के 20 तो भाजपा के 15 वोट

    कोर्ट के आदेश पर चुनाव के लिए मंगलवार की तिथि तय की गई। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन थी। गठबंधन का मुकाबला सीधे तौर पर भाजपा से था। कांग्रेस-आप गठबंधन के 20 तो भाजपा के पास 15 वोट थे।

    खबरें और भी

    दोपहर एक बजे तक आया परिणाम

    दोपहर एक बजे तक परिणाम घोषित हो गया। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। 35 पार्षद और सांसद किरण खेर को मिला लें तो 36 वोट पड़ें। मतदान होते ही तुरंत परिणाम भी आ गया। हालांकि मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस और आप के बीच जोरदार हंगामा भी हुआ।

    मेयर चुनाव परिणाम के बाद आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।"