Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चाइनीज फूड में कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, चंडीगढ़ के एलांटे मॉल के कैफे ने आरोपों को नकारा

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 03:39 PM (IST)

    एलांटे फ़ूड कोर्ट के सिज़लर कैफे के जीएम लक्ष्मण ने खाने में कीड़े मिलने के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि कैफे में भोजन की गुणवत्ता और स ...और पढ़ें

    एलांटे फ़ूड कोर्ट के सिज़लर कैफे के GM ने खाने में कीड़े मिलने के आरोपों को बताया निराधार

    एलांटे फ़ूड कोर्ट के सिज़लर कैफे के GM ने खाने में कीड़े मिलने के आरोपों को बताया निराधार

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के एलांटे मॉल के फ़ूड कोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें चाइनीज फूड में एक कैटरपिलर जैसा कीड़ा दिख रहा था। सिजलर कैफे प्रबंधन ने मीडिया में प्रकाशित खबरों पर कड़ी आपत्ति जताई है। कैफे के जीएम (क्यूलिनरी) लक्ष्मण ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।

    लक्ष्मण ने कहा कि कैफे में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बेहद सख्त मानकों का पालन किया जाता है। “हम नियमित रूप से किचन की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और हाइजीन प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हैं। खाने में कीड़े मिलने के आरोप बेबुनियाद हैं,” उन्होंने स्पष्ट किया।

     उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी को संदेह है, तो संबंधित विभाग या ग्राहक कभी भी आकर जांच कर सकते हैं। “हम पूरी पारदर्शिता के साथ काम करते हैं और किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं,” लक्ष्मण ने जोड़ा।

    कैफे प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही निष्कर्ष निकालें।