यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aam Aadmi Party ने पंजाब में 3 लोकसभा और 9 जिला प्रभारी किए नियुक्त, ये है पूरी लिस्ट
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पंजाब में तीन लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और नौ जिला प्रभारी की नियुक्ति की ...और पढ़ें

चंडीगढ़, जागरण संवाददाता: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पंजाब में तीन लोकसभा क्षेत्र प्रभारी और नौ जिला प्रभारी की नियुक्ति की है। नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक, सीएम भगवंत मान और स्टेट वर्किंग कमेटी अध्यक्ष बुद्ध राम द्वारा सूची जारी की गई।
सूची के अनुसार लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से दीपक बंसल, जालंधर लोकसभा क्षेत्र से अश्वनी अग्रवाल और फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से जगदेव सिंह बाम को प्रभारी बनाया है। वहीं, नौ जिलों के प्रभारी भी बनाए गए हैं।
