यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Politics: 'बाजवा का शरीर कांग्रेस में पर दिल भाजपा के लिए...', वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाया। हरपाल च ...और पढ़ें

HighLights
- हरपाल चीमा ने प्रताप सिंह बाजवा पर साधा निशाना
- कहा- वह कांग्रेस में भाजपा के इंपैक्ट प्लेयर की तरह हैं
- भाजपा को भी हरपाल चीमा ने दी नसीहत
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के बयान 'आप' के 45 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, पर पलटवार किया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा के एजेंट है। बाजवा के बयान से साफ प्रतीत होता है कि उनका शरीर कांग्रेस में है पर दिल भाजपा के लिए धड़कता है।
भाजपा के इंपैक्ट प्लेयर- हरपाल चीमा
हरपाल चीमा ने कहा कि वह कांग्रेस में भाजपा के इंपैक्ट प्लेयर की तरह हैं। वह कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा अपने घर की 12 सीढ़ियां चढ़कर खुद कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनके घर पर पहले से ही भाजपा का झंडा मौजूद है।
चीमा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस की केंद्रीय लीडरशिप कहती है कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ काम कर रही है। उसने सत्ता का दुरुपयोग कर पिछले 10 सालों में आधा दर्जन से ज्यादा चुनी हुई विपक्षी पार्टियों की सरकारों को गिराया, वहीं, बाजवा भाजपा के इन संविधान विरोधी कार्यों का पंजाब में समर्थन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Amritsar News: मंदिर में रोती बिलखती मिली 11 महीने की बच्ची, जब तक पुलिस घरवालों को तलाशती हो गई अनहोनी
'भाजपा का कोई डर नहीं'
चीमा ने कहा कि हम कांग्रेस की केंद्रीय लीडरशिप को बाजवा के इस बयान की सूचना देंगे और उन्हें बाजवा जैसे नेताओं से सावधान करेंगे। भाजपा को भी नसीहत देते हुए चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी विधायक अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। उन्हें न तो भाजपा का कोई डर है और न ही उन्हें भाजपा का ऑपरेशन लोटस तोड़ सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Punjab News: 'काम के आधार पर नहीं, अफसरशाही के दम पर वोट मांग रही थी आप', बाजवा और मजीठिया ने AAP पर साधा निशाना