Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'AAP सरकार ने बिगाड़ी प्रदेश की अर्थव्यवस्था', चरणजीत चन्नी बोले- पंजाब को चला रहे केजरीवाल, भगवंत मान नाम के CM

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 07:34 PM (IST)

    पंजाब की अर्थव्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। चन्नी ने कहा कि आप सरकार ने पंजाब की अर्थव्यवस् ...और पढ़ें

    AAP सरकार ने बिगाड़ी पंजाब की अर्थव्यवस्था, बोले चरणजीत सिंह चन्नी।
    AAP सरकार ने बिगाड़ी पंजाब की अर्थव्यवस्था, बोले चरणजीत सिंह चन्नी।

    HighLights

    1. पंजाब में नशा चरम पर कार्रवाई जीरो।
    2. आप और भाजपा को नहीं मिले उम्मीदवार।
    3. आप ने शिअद, BJP ने कांग्रेस से आए नेताओं को दिया टिकट।

    जागरण संवाददाता, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। आम आदमी पार्टी और भाजपा को उपचुनाव की सीटों पर पार्टी से कोई उम्मीदवार नहीं मिला। भाजपा ने कांग्रेस के नेताओं को शामिल कर टिकट दी है तो आप ने अकाली दल के नेताओं को टिकट दी है। जबकि राज्य में आप की सरकार बने तीन साल हो चले हैं। लेकिन सरकार उपचुनाव तक के लिए अपनी पार्टी से उम्मीदवार के रूप में एक नेता तैयार नहीं कर पाई।

    ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने गिद्दड़बाहा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। चन्नी गिद्दड़बाहा में रविवार को कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए हुए थे।

    चन्नी ने कहा कि आप सरकार के वर्करों का यह हाल है कि वे केवल यह कह कर अपने आप को संतुष्टि दे सकते हैं कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार है। बाकी उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही। वर्करों से चुनावों में प्रचार जरूर करवाते हैं वे लेकिन टिकट दूसरी पार्टी से लाए नेता को दी जाती है।

    इस सरकार में गरीबों का बुरा हाल है

    चन्नी ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप सरकार ने पंजाब की अर्थव्यवस्था बिगाड़ दी है। गरीब लोगों का इस सरकार में बुरा हाल है। नशे का कारोबार चरम पर है। तस्कर बिना किसी डर के नशा फैला रहे हैं। नौजवान पीढ़ी नशे के दलदल में फंस गई है। लेकिन कार्रवाई जीरो है। इस सबका कसूरवार मुख्यमंत्री भगवंत मान है।

    चन्नी ने कहा कि भगवंत मान नाम के मुख्यमंत्री हैं। अरविंद केजरीवाल पंजाब को चला रहा है। पंजाब के हालात यह बना दिए हैं कि अनाज मंडियों में किसानों की फसल की खरीद नहीं हो रही। किसान मंडियों में परेशान हो रहा है। यह सरकार झूठों की है। मुख्यमंत्री मान आए दिन झूठ बोल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लेकिन वास्तविक स्थिति लोगों को पता है।

    खबरें और भी

    'गलत नीतियों से पूरे पंजाब का हो रहा नुकसान'

    चन्नी ने कहा कि जब वह तीन माह के लिए मुख्यमंत्री बने तो बुजुर्गों की पेंशन, मिड डे मील, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्करों का वेतन बढ़ाया। लोग आज भी उनके किए कार्यों को याद करते हैं। उन्होंने अकाली दल और बसपा पार्टी के वर्करों और नेताओं से अपील की कि आप सरकार की गलत नीतियों से पूरे पंजाब को नुकसान हो रहा है।

    ऐसे में इस सरकार के खिलाफ सभी एकजुट होकर इस चुनाव में सरकार को मुंह तोड़ जवाब दिया जाए। चन्नी ने गिद्दड़बाहा के लोगों से कहा कि अमृता वड़िंग एक पढ़ी लिखी महिला है।

    आप लोगों की समस्याएं हल करवाएगी। आप लोगों ने 1995 में भी सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ा था और सरकार को पराजित किया था। अब फिर से इतिहास दौहराने की जरूरत है। इस मौके पर अमृता वड़िंग, पूर्व विधायक कुलबीर जीरा, पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह बैंस सहित अन्य नेता मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- Punjab News: आप सरपंच प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारा से बाहर निकलते ही बाइक सवारों ने कर दी फायरिंग