यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AAP Candidates List: पंजाब में AAP ने उतारे आठ उम्मीदवार, पांच मंत्रियों को भी दिया टिकट; देखें पूरी लिस्ट
AAP Candidates List पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आप पार्टी ने पंजाब की आठ सीटों (Lok Saba Election 2 ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की है
- आप पार्टी ने पंजाब की आठ सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान किया है
- संसदीय चुनाव के लिए पांच मंत्रियों को अलग-अलग सीटों पर उतार दिया गया है
राज्य ब्यूरो चंडीगढ़। AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लिए पहली सूची जारी कर दी है। संसदीय चुनाव के लिए पांच मंत्रियों को अलग-अलग सीटों पर उतार दिया गया है। इसके अलावा मौजूदा सांसद सुशील रिंकू पर फिर से विश्वास जताया गया है। उन्हें जालंधर (Punjab Lok Sabha Election) से टिकट दी गई है। इसके साथ ही पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले गुरप्रीत सिंह जीपी को भी फतेहगढ़ साहब से उतार बनाया गया है।
इन आठ सीटों के लिए उतारे उम्मीदवार
.jpeg)
| पटियाला | बलवीर सिंह |
| अमृतसर | कुलदीप सिंह धालीवाल |
| खडूर साहिब | लालजीत सिंह भुल्लर |
| जालंधर | सुशील कुमार रिंकू |
| फतेहगढ़ साहिब | गुरप्रीत सिंह जीपी |
| फरीदकोट | करमजीत अनमोल |
| बठिंडा | गुरमीत सिंह खुड्डियां |
| संगरूर | गुरमीत सिंह मीत हेयर |
मुख्यमंत्री के करीबी रहे हैं करमजीत
मुख्यमंत्री (Punjab Latest News) के करीबी रहे और प्रसिद्ध कलाकार करमजीत अनमोल को फरीदकोट से टिकट दी गई है। हालांकि उनका नाम फतेहगढ़ साहब सीट के लिए भी चल रहा था। लेकिन गुरप्रीत सिंह जीपी के कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद करमजीत अनमोल को फरीदकोट से टिकट दे दी गई है।
जिन मंत्रियों को टिकट मिला है उनमें अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से डॉक्टर बलबीर बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़ियां, खडूर साहब से लालजीत भुल्लर शामिल हैं।