विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईडी को भाजपा ने बनाया हथियार'; कैबिनेट मंत्री अरोड़ा की गिरफ्तारी पर AAP का आरोप, मोहाली में प्रदर्शन

Published: Sun, 10 May 2026 05:51 PM (IST)

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मोहाली में प्रदर्शन ...और पढ़ें

फेज-7 के चावला लाइट प्वॉइंट पर इकट्ठा होकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते आप नेता व कार्यकर्ता।

फेज-7 के चावला लाइट प्वॉइंट पर इकट्ठा होकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते आप नेता व कार्यकर्ता।

HighLights

  1. विरोधी दलों के नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप।

  2. पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए।

  3. संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया।

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने मोहाली में रोष प्रदर्शन किया। 

आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र की जांच एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है और विरोधी दलों के नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी भी राजनीतिक बदले की भावना का हिस्सा है। आम आदमी पार्टी लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।

रोष प्रदर्शन के तहत पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में फेज-7 के चावला लाइट प्वॉइंट पर इकट्ठा हुए। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया गया।

आप नेताओं ने कहा कि भाजपा पंजाब में डर, दबाव और प्रतिशोध की राजनीति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश के लोग ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब के लोग लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे।

प्रदर्शन के जरिए आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि वह अपने नेताओं के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध मानती है और इसके विरोध में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।