विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप सांसद गुरमीत सिंह ने रेलवे कनेक्टिविटी का उठाया मुद्दा, लोकसभा में ट्रांसजेंडरों और महिलाओं के हितों की भी की बात

Published: Thu, 01 Aug 2024 06:23 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के सांसद गुरमीत सिंह मेयर ने आज लोकसभा में राजपुरा-चंडीगढ़ रेलवे कनेक्टिविटी का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसी ...और पढ़ें

संसद में बोलते हुए आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर
संसद में बोलते हुए आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर

HighLights

  1. लोकसभा में ट्रांसजेंडरों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए आगे आए 'आप' सांसद
  2. गुरमीत ने कहा- पहले इस रूट पर एक सियासी परिवार की बसें चलती थी
  3. सांसद ने कहा मालवा क्षेत्र सेहत सुविधाएं, पढ़ाई आदि के लिए चंडीगढ़ पर निर्भर है

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बुधवार को संसद में मालवा क्षेत्र के लिए राजपुरा-चंडीगढ़ रेलवे कनेक्टिविटी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मालवा क्षेत्र के लोग सेहत सुविधाएं, पढ़ाई और सरकारी कामकाज के लिए चंडीगढ़ पर निर्भर है, इसलिए इस रूट को रेलवे से जोड़ा जाना बेहद जरूरी है।

'इस रूट को किया जाए पूरा'

मीत हेयर ने इसके लिए बादल परिवार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पहले यह रूट इसलिए मुकम्मल नहीं हो पाया क्योंकि इस रूट पर एक सियासी परिवार की बसें चलती थी, लेकिन अब राज्य में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

इब यह संभव हो सकता है क्योंकि पंजाब सरकार की तरफ से पूरा सपोर्ट है। इसीलिए मैं विनती करता हूं कि वह रूट पूरा किया जाए। इससे लोगों को आर्थिक तौर पर भी फायदा होगा और सड़कों पर होने वाले एक्सीडेंट भी कम होंगे, बशर्ते अगर रेलवे वाले एक्सीडेंट कम हो जाए।

अपने भाषण की शुरुआत में मीत हेयर ने बलिदानी उधम सिंह को नमन किया और कहा कि वह मेरे लोकसभा हल्के के अंतर्गत आने वाले सुनाम के रहने वाले थे। आज उनका शहीदी दिवस है।

ट्रांसजेंडरों और महिलाओं के लिए भी उठाई आवाज

उन्होंने एक और मांग की और कहा कि रेलवे में सीनियर सिटीजन को जो कंसेशन मिलता था उसे सरकार ने पिछले चार साल से बंद कर दिया है, उसे दोबारा शुरू किया जाए क्योंकि रोज बड़ी गिनती में सीनियर सिटीजन रेलवे में सफर करते हैं।

वहीं ट्रांसजेंडरों को 40% और महिलाओं को 50% कंसेशन मिलता था वह भी इस साल के बजट में बंद कर दिया गया है, उसे भी दोबारा से चालू किया जाए।

मीत हेयर ने संसद में ईडीएफसी रूट को बढ़ाने की मांग की और कहा कि अभी वह लुधियाना से लेकर बंगाल तक है। मेरी विनती है कि इसे जालंधर और अमृतसर तक बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि अभी पंजाब की इंडस्ट्री मरी पड़ी है जबकि जालंधर में स्पोर्ट्स और लेदर का सामान बनता है और अमृतसर में फैब्रिक बनता है।

इस रूट के विस्तार होने से दोनों जगहों की इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने रेलवे फ्लाईओवर के बनने में सड़क के मुकाबले ज्यादा समय लगने का जिक्र किया और कहा कि दोराहे का रेलवे फ्लाईओवर बहुत समय से पेंडिंग बड़ा है जिसकी वजह से कनेक्टिविटी नहीं हो पा रही, कृपया उसे पूरा करवाया जाए।

यह भी पढ़ें- Punjab News: सांसद राघव चड्ढा ने उठाया पंजाब के फंड का मुद्दा, राज्यसभा में कहा- रुके हुए हजारों करोड़ रुपए जारी करे केंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।