Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Politics: चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए AAP को विरोध करना चाहिए- प्रताप सिंह बाजवा

    By Inderpreet Singh Edited By: Rajat Mourya
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 07:29 PM (IST)

    प्रजाप सिंह बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता पार्टी का विस्तार करना है। पंजाब कभी भी आप नेतृत्व के एजेंडे में नहीं रहा। वे पंजाब ...और पढ़ें

    चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए AAP को विरोध करना चाहिए- प्रताप सिंह बाजवा (फाइल फोटो)
    चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए AAP को विरोध करना चाहिए- प्रताप सिंह बाजवा (फाइल फोटो)

    चंडीगढ़, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ में अपने कार्यालय के लिए जमीन नहीं देने पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पर निशाना साधा। वहीं, अब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इसके बजाय आप को उस समय विरोध करना चाहिए था जब पंजाब के नदी जल और राजधानी में वैध अधिकारों पर हमला किया जा रहा था।

    उन्होंने कहा कि जब नदी जल और चंडीगढ़ पर पंजाब के वाजिब दावों को कम करने की कोशिश की जाती है तो पंजाब के 'आप' नेतृत्व को गुस्सा क्यों नहीं आता? पिछले कुछ हफ्तों से चंडीगढ़ में विधानसभा बनाने के लिए हरियाणा को 10 एकड़ जमीन देने की योजना बनाई जा रही है। बाजवा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी कैबिनेट मीडिया बयानों में इसका विरोध करने से आगे नहीं बढ़ी।

    'चंडीगढ़ नगर निगम ने दी एक एजेंडे को अनुमति'

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाजवा ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम ने एक एजेंडे को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत पंजाब सहित ट्राई-सिटी के बाहर पंजीकृत चार पहिया वाहनों को स्थानीय स्तर पर पंजीकृत वाहनों की तुलना में सामान्य पार्किंग शुल्क का दोगुना भुगतान करना होगा। ऐसे फैसलों से चंडीगढ़ में पंजाब का दबदबा कम होता है, फिर भी इनसे 'आप' सरकार को कोई परेशानी नहीं हुई। मुख्यमंत्री को इस पर प्रकाश डालना चाहिए कि चंडीगढ़ में आप का कार्यालय पंजाब और पंजाबियों के व्यापक हितों को कैसे पूरा करेगा।

    'ऐसे कमद पंजाब के मामले को कमजोर करते हैं'

    प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार चंडीगढ़ और नदी जल पर पंजाब के दावे की बलि चढ़ाने पर तुली हुई है। पिछले साल एक ट्वीट में पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन का एक टुकड़ा मांगा था। पंजाब के मुख्यमंत्री ने हाल की बैठकों के दौरान नदी जल पर पंजाब के अधिकारों का दावा करने के लिए कभी भी रिपेरियन अधिनियम का उल्लेख नहीं किया। ऐसे कदम दरअसल पंजाब के मामले को कमजोर करते हैं।

    खबरें और भी

    प्रजाप सिंह बाजवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता पार्टी का विस्तार करना है। पंजाब कभी भी आप नेतृत्व के एजेंडे में नहीं रहा। वे पंजाबियों के टैक्स का पैसा पार्टी विस्तार पर बर्बाद कर रहे हैं।