विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: पंजाब दौरे पर आप सुप्रीमो केजरीवाल, CM मान के साथ पंजाब को दी 165 मोहल्‍ला क्लिनिक की सौगात

Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:22 PM (IST)

Punjab News आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ दिल्‍ली के सीएम पंजाब को 165 आम आदमी क्‍लीनिक की सौगात दी। ...और पढ़ें

CM मान के साथ पंजाब को देंगे 165 मोहल्‍ला क्लिनिक की सौगात
CM मान के साथ पंजाब को देंगे 165 मोहल्‍ला क्लिनिक की सौगात

डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। पंजाब स्‍वास्‍थ्‍य क्रांति की ओर बढ़ रहा है। लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का 'आम आदमी क्लिनिक' मॉडल लगातार आगे बढ़ रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जालंधर में 165 नए आम आदमी क्लिनिकों का शुभारंभ किया। साथ में सांसद अशोक मित्तल, सांसद सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगूराल भी हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह एवं सांसद बलवीर सिंह सींचेवाल भी साथ दिखे।

दो दिवसीय दौरे पर हैं केजरीवाल 

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। भगवंत मान ने इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि आज मैं और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 165 नए क्लिनिक लोगों को समर्पित करने जा रहे हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि इससे पंजाब को मदद मिलेगी। अब पंजाब में कुल संख्‍या 829 हो गई है।

भारी बारिश के कारण हैलीपैड पर नहीं उतर पाया हेलीकॉप्टर 

भारी बरसात, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के बीच आम आदमी पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेकर आदमपुर एयरपोर्ट से आ रहा पंजाब सरकार का वीआईपी हेलीकॉप्टर (वीटी-पीएसजी) कपूरथला रोड पर बनाए गए हैलीपैड पर नहीं उतर पाया है।

पायलट की तरफ से हेलीपैड पर उतरने के दो प्रयास किए गए लेकिन दोनों असफल रहे और बाद में हेलीकॉप्टर वापस आदमपुर एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब सड़क मार्ग से दोनों मुख्यमंत्रियों को आयोजन स्थल पर लाया जा रहा है, जहां उन्होंने आम आदमी क्लिनिक जनता को समर्पित करने हैं।

यह भी पढ़ें: Chandigarh News: कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, प्रशासक बनवारी लाल ने पॉलिसी को दी मंजूरी; अब नहीं जाएगी नौकरी