PU छात्र संघ चुनाव में ABVP की जीत की धमक राष्ट्रीय स्तर तक, केंद्रीय गृहमंत्री समेत मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की लगातार दूसरी जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
एबीवीपी की पंजाब यूनिवर्सिटी में लगातार दूसरी जीत।
अंकित बिढान को अमित शाह सहित कई नेताओं ने सराहा।
जीत युवाओं के 'नेशन फर्स्ट' विचारधारा का प्रतीक।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की लगातार दूसरी जीत की गूंज राष्ट्रीय स्तर तक सुनाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित बिढान की जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि यह जीत युवाओं के ‘नेशन फर्स्ट’ विचारधारा में विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्रसंघ के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए विद्यार्थियों के कल्याण के लिए काम करेंगे।
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में @ABVPVoice की शानदार जीत पर परिषद् के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
— Amit Shah (@AmitShah) September 1, 2026
लगातार दूसरी बार मिली यह जीत युवा शक्ति के राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर अटूट विश्वास का प्रमाण है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद् के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद जी के… pic.twitter.com/pjaYc85u2K
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लिखा कि अंकित बिढ़ान और एबीवीपी की जीत बताती है कि पंजाब का युवा विचार, विजन और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सशक्त नेतृत्व चुन रहा है। यह जीत युवाओं की नई सोच और सकारात्मक राजनीति में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
नेताओं ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट कर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और अंकित बिढान को बधाई दी गई। नेताओं ने इस जीत को युवाओं के राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति भरोसे का संकेत बताया।
एबीवीपी की लगातार दूसरी जीत बताती है कि आज का युवा सकारात्मक सोच, स्पष्ट विचार और काम करने वाली टीम के साथ खड़ा है। परिषद के कार्यकर्ता छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ें। -शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री
पीयू चुनाव में एबीवीपी की जीत युवाओं के राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्रहित के प्रति विश्वास को दर्शाती है। एबीवीपी इसी समर्पण के साथ छात्रहित और राष्ट्र निर्माण में योगदान देती रहे। -नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित एबीवीपी राष्ट्रवाद और सेवा की भावना से युवाओं को आगे बढ़ा रही है। पीयू की जीत बताती है कि आज का युवा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ खड़ा है। -जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
पीयू चुनाव में एबीवीपी की जीत इस बात का प्रमाण है कि पंजाब और देश का युवा खोखले वादों को दरकिनार कर राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक नेतृत्व के साथ खड़ा है। युवाशक्ति विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।” -नितिन नबीन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
एबीवीपी की लगातार दूसरी जीत राष्ट्र प्रथम के संकल्प और युवा शक्ति के प्रति विद्यार्थियों के विश्वास का प्रमाण है। परिषद के कार्यकर्ता छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित के लिए इसी समर्पण के साथ काम करते रहें। -डाॅ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
अंकित बिढ़ान और एबीवीपी की जीत युवाओं के बीच राष्ट्रवादी विचारों और सकारात्मक नेतृत्व के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। आने वाले समय में भी युवा इसी विश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ें। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
