विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतदान से एक दिन पहले एबीवीपी-सोई में गठजोड़, PU छात्र संघ चुनाव की सियासत में नया मोड़

Published: Sun, 30 Aug 2026 05:24 PM (IST)

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव से एक दिन पहले एबीवीपी और सोई ने गठबंधन का एलान किया है। इससे चुनावी ...और पढ़ें

एबीवीपी और सोई ने चुनाव में गठजोड़ का एलान किया।

एबीवीपी और सोई ने चुनाव में गठजोड़ का एलान किया।

HighLights

  1. शिरोमणि अकाली दल का छात्र संगठन है साेई।

  2. समझौते से चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया।

  3. एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी को देगी समर्थन सोई।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल (पीयूसीएससी) चुनाव में मतदान से एक दिन पहले रविवार को छात्र राजनीति में बड़ा फेरबदल सामने आया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने चुनाव में गठजोड़ का एलान किया है। दोनों संगठनों के बीच हुए इस समझौते से चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।

सोई इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ में सीधे तौर पर नहीं है। संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए उतारे गए प्रत्याशी प्रणव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान पात्रता को लेकर विवाद हुआ था। बाद में नामांकन रद होने के बाद सोई ने इसका विरोध किया था।

संगठन की ओर से डीएसडब्ल्यू कार्यालय और गेट नंबर-दो पर भी प्रदर्शन किया गया था। अब एबीवीपी के साथ गठजोड़ के बाद सोई अपने समर्थकों और वोट बैंक को एबीवीपी के पक्ष में लामबंद करने की कोशिश करेगा।

चुनाव से ठीक पहले हुए इस गठजोड़ को एबीवीपी के लिए अहम माना जा रहा है। वहीं, अन्य छात्र संगठनों के सामने भी अब वोटों के समीकरण को लेकर नई चुनौती खड़ी हो गई है।