Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandigarh PGI Fire: पीजीआई के आई सेंटर में हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग; मौके पर पहुंची फायर सेफ्टी टीम

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 11:29 AM (IST)

    पीजीआई के आई सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में किसी जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ। बीते दिनों नेहरू अस्पताल के ब्लॉक सी के भू तल पर कंप ...और पढ़ें

    पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
    पीजीआई के एडवांस आई सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

    HighLights

    1. मौके पर फायर सेफ्टी विभाग ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
    2. इस घटना में किसी जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ।
    3. मौके पर चंडीगढ़ नगर निगम दमकल विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh PGI Fire: पीजीआई के एडवांस आई सेंटर की आई ओपीडी में सोमवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आई ओपीडी के पास एक कमरे में बैटरी में हुए शार्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। पीजीआई के फायर कंट्रोल विभाग को जैसे इसकी सूचना मिली। मौके पर फायर सेफ्टी विभाग ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

    जान-माल का नहीं हुआ कोई नुकसान

    इस घटना में किसी जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ। बीते दिनों नेहरू अस्पताल के ब्लॉक सी के भू तल पर कंप्यूटर सेक्शन के बैटरी रूम में के एक बैटरी में अचानक शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई थी। जिसके कारण सी ब्लाक के सात से आठ वार्ड और पांच मंजिला इमारत में भारी नुकसान हुआ था। इस घटना को देखते हुए जब सोमवार सुबह एडवांस आई सेंटर में अचानक आग लगने की सूचना मिली, मौके पर चंडीगढ़ नगर निगम दमकल विभाग के कर्मचारी भी पहुंचे।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh News: साल के अंत तक शुरू होगा PGI का एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर, 300 डॉक्टरों की होगी भर्ती

    बैटरी में हुआ शॉर्ट सर्किट

    समय रहते हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है नेहरू अस्पताल के ब्लॉक सी की तरह यहां भी एक बैटरी में शॉर्ट सर्किट हुआ था। पीजीआई आई ओपीडी में जब शॉर्ट सर्किट हुआ, ओपीडी में दिखाने पहुंचे मरीजों में अचाकन भगदड़ मच गई।

    नेहरू अस्पताल के सी ब्लाक में हुए अग्निकांड की जांच को लेकर पीजीआई अस्पताल प्रबंधन ने 14 सदस्यीय कमेटी गठित की है। प्रोफेसर नरेश पांडा के नेतृत्व में यह कमेटी गठित की गई है। आठ दिन बाद भी कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है।

    खबरें और भी