विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में वकील एसपी बंसल के खिलाफ केस दर्ज, कोर्ट परिसर में कैंटीन संचालक की आत्महत्या मामले में कार्रवाई

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:13 PM (IST)

चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में कैंटीन संचालक राम मिलन यादव के आत्महत्या मामले में वकील एसपी बंसल के खिलाफ केस ...और पढ़ें

राममिलन यादव का फाइल फोटो।

राममिलन यादव का फाइल फोटो।

HighLights

  1. जिला अदालत परिसर में निगला था जहर।

  2. बेटे की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई।

  3. वकील पर अपमानित करने का था आरोप।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में कैंटीन संचालक राम मिलन यादव की मौत के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने वकील एसपी बंसल के खिलाफ केस दर्ज किया है। यादव के बेटे अनिल कुमार यादव की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत कार्रवाई की गई है।

शिकायत में आरोप है कि वकील की ओर से कथित तौर पर अपमानित किए जाने के बाद उनके पिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार, 26 अक्टूबर को शाम करीब 7:35 बजे जीएमसीएच-32 से सूचना मिली कि

राम मिलन यादव को जिला अदालत परिसर से अस्पताल लाया गया है। डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएफएसएल की टीम ने मौके पर पड़े डस्टबिन से सल्फास का एक पाउच बरामद किया। घटनास्थल पर पड़ी उल्टी के नमूने भी एकत्र कर सील किए गए।

शिकायत के मुताबिक, राम मिलन यादव जिला अदालत परिसर में कैंटीन चलाते थे। 26 अक्टूबर को वह कैंटीन से जुड़े काम के लिए अदालत परिसर पहुंचे थे। वहां विवाद के दौरान उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की।

आरोप है कि इसी दौरान एडवोकेट एसपी बंसल ने उनके साथ गाली-गलौज की और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे उनके पिता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा और उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ जिला अदालत में कैंटीन संचालक ने जहर निगलकर दी जान, वकील पर अपमानित करने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।