Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CM Maan: केजरीवाल के बाद अब सीएम मान करेंगे विपश्यना में साधना, BJP ने ED की जांच का जिक्र करते हुए ली चुटकी

    Updated: Wed, 03 Jan 2024 11:48 AM (IST)

    CM Bhagwant Maan in Vipassana सीएम केजरीवाल के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विपश्यना के लिए रवाना होंगे। सुनील जाखड़ ने इस मामले में सवाल खड ...और पढ़ें

    केजरीवाल के बाद अब सीएम मान करेंगे विपश्यना में साधना
    केजरीवाल के बाद अब सीएम मान करेंगे विपश्यना में साधना

    HighLights

    1. केजरीवाल के बाद अब सीएम मान करेंगे विपश्यना में साधना
    2. वह विपश्यना सेंटर में चार दिन तक साधना करेंगे।
    3. सुनील जाखड़ ने उनके विपश्यना जाने पर सवाल खड़े किए हैं।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। CM Bhagwant Maan in Vipassana: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो पिछले सप्ताह ही होशियारपुर के निकटवर्ती गांव आनंदगढ़ से विपश्यना करके लौटे थे तो वहीं अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विपश्यना के लिए रवाना होंगे। ऐसे में विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। सुनील जाखड़ ने उनके विपश्यना जाने पर सवाल खड़े किए हैं।

    विशाखापट्टनम रवाना हुए सीएम मान

    जानकारी के मुताबिक, आज मुख्मयंत्री भगवंत मान विपश्यना के लिए आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रवाना हो गए हैं। वह वहां पर चार दिन रहेंगे और शनिवार शाम को दिल्ली लौटेंगे।उसके अलगे ही दिन वह गुजरात के लिए रवाना हो जाएंगे और लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की रैलियों में शामिल होंगे।

    जाखड़ ने सीएम मान के विपश्यना जाने पर उठाए सवाल

    उधर, मुख्यमंत्री के विपश्यना के लिए विशाखापट्टनम रवाना होने को लेकर टिप्पणी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने चुटकी ली है।

    उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान चार दिनों के लिए आंध्र प्रदेश में ध्यान करने जा रहे हैं। यह चौंकाने वाला लगता है। ऐसा करके क्या वे यह साबित करना चाह रहे हैं कि पंजाब का होशियारपुर मेडिटेशन सेंटर अच्छा नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब में पुलिस का ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन, 917 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर की पूछताछ; 24 हुए गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

    'ED से बचने के लिए होशियारपुर के विपश्यना पहुंचे थे CM केजरीवाल'

    क्या इसका मतलब यह है कि अरविंद केजरीवाल का होशियारपुर में प्रवास विपश्यना साधना के लिए नहीं बल्कि केंद्रीय एजेंसियों से सुरक्षित आश्रय पाने के लिए था? इसके अलावा, क्या भगवंत मान ऐसे महत्वपूर्ण समय में खुद को दिल्ली से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, जब केजरीवाल के आज ईडी के सामने पेश होने से मामला गर्म होने की संभावना है ?

    यह भी पढ़ें-  किसान फिर भरेंगे सरकार के खिलाफ हुंकार, 13 फरवरी को करेंगे दिल्ली कूच; आखिर अब क्या है अन्नदाताओं की मांग?