विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब का अग्निवीर जम्‍मू-कश्‍मीर में हुआ बलिदान, CM मान ने जताया दुख; बोले- 'परिवार के साथ खड़ी है सरकार'

Published: Fri, 19 Jan 2024 02:25 PM (IST)

पंजाब के जवान अजय सिंह ने जम्मू कश्मीर में ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुख्यमंत्री भगवंत ...और पढ़ें

पंजाब का अग्निवीर जम्‍मू-कश्‍मीर में हुआ बलिदान
पंजाब का अग्निवीर जम्‍मू-कश्‍मीर में हुआ बलिदान

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपना कर्तव्य निभाते हुए 23 वर्षीय सेना के जवान अजय सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि खन्ना के निकट गांव रामगढ़ सरदारां के निवासी अग्निवीर अजय सिंह बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हो गये।

ड्यूटी निभाते हुए दी थी प्राणों की आहुति

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस वीर जवान ने जम्मू कश्मीर में ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि यह देश और खासकर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने बहादुर शहीद के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में पंजाब सरकार परिवार के साथ है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: सीनियर एडवोकेट धन्ना बने पंजाब के नए मुख्य सूचना आयुक्त, अब लोक सेवा संघ आयोग के पद भरने की कवायद शुरू

यवाओं को किया प्रेरित

सीएम ने कहा कि इस शहीद ने पूरी बहादुरी और समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाया और शहीद का बलिदान हमेशा युवाओं को प्रेरित करता रहेगा। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुसार पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Punjab News: सुप्रीम कोर्ट से खैहरा को मिली राहत, जमानत को रखा बरकरार; रद कराने SC गई थी पंजाब सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।