Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दीवाली पर हैरतअंगेज कारनामा, कार की छत पर ताबड़तोड़ छोड़े स्काईशॉट पटाखे, तेजी से वायरल हो रहा VIDEO

    Updated: Sat, 02 Nov 2024 03:51 PM (GMT+05:30)

    दीवाली के दिन चंडीगढ़ में एक कार सवार ने चलती गाड़ी की छत पर खड़े होकर स्काई शॉट पटाखे छोड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस खतरनाक ...और पढ़ें

    दीवाली पर कार की छत पर ताबड़तोड़ छोड़े स्काईशॉट पटाखे, VIDEO।
    दीवाली पर कार की छत पर ताबड़तोड़ छोड़े स्काईशॉट पटाखे, VIDEO।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। 31 अक्टूबर को पूरे देश में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। हालांकि, प्रदूषण को देखते हुए पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन रात में कुछ घंटों के लिए ग्रीन पटाखे छोड़ने की अनुमति दी गई थी। लेकिन नियमों के खिलाफ जाकर लोगों ने खूब पटाखे छोड़े।

    आतिशबाजी का एक एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। चंडीगढ़ में कार सवार दीपावली के दिन जमकर स्टंट कर रहे हैं। चल​ती गाड़ी की छत पर रखकर स्काई शॉट चलाया जा रहा है। यह वीडियो इतना वायरल हो गया है कि अब तक कई लोग वीडियो देख चुके हैं।

    गाड़ी चल रही है और दनादन स्काई शॉट पटाखे छोड़े जा रहे हैं। चंडीगढ़ में बहुत ही व्यस्त इलाके में यह हरकत की गई है। यह कारनाम देख लोगों के होश उड़ रहे हैं। स्कई शॉट पटाखे लोगों के घरों में गिर रहे हैं। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।

    वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गाड़ी और उसके मालिक को ट्रेस कर लिया है। गाड़ी का चालान किया गया है, साथ ही मालिकों की गिरफ्तारी के लिए धड़पकड़ शुरू हो गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंजाब में नशे और अपराध के पीछे पाक की नापाक चाल, पिछले 10 महीनों में भेजे 182 ड्रोन