Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amar Singh Chamkila: 'एक चम्मच खिला...', अमूल ब्रांड की ये तस्वीर हो रही वायरल, दिलजीत दोसांझ ने भी दी प्रतिक्रिया

    Updated: Tue, 16 Apr 2024 07:58 PM (IST)

    Amar Singh Chamkila नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म अमर सिंह चमकीला को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म को दर्शकों के साथ ही क्रिट ...और पढ़ें

    अमूल ब्रांड की ये तस्वीर Social Media पर हो रही वायरल।
    अमूल ब्रांड की ये तस्वीर Social Media पर हो रही वायरल।

    HighLights

    1. नेटफ्लिक्स पर रिलीज अमर सिंह चमकीला को लेकर अमूल ने दी श्रद्धांजलि
    2. अमर सिंह चमकीला में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा नजर आए हैं
    3. अमूल ब्रांड ने तस्वीर शेयर कर लिखा- 'एक चम्मच खिला, अमूल पंजाब दा बुट्टर'

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की काफी तारीफ हो रही है। दोनों ने किरदारों को जीवंत कर दिया। इसी पर डेयरी ब्रांड अमूल इंडिया ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए एनिमेटेड तस्वीर को साझा किया है।

    पॉपुलर डेयरी ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर एनिमेटेड फोटो को शेयर किया। इस फोटो में फिल्म अमर सिंह चमकीला के किरदार दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा एनिमेटेड रूप में नजर आ रहे हैं और इस फोटो के टेक्स्ट में लिखा है कि 'एक चम्मच खिला, अमूल पंजाब दा बुट्टर'।

    अमर सिंह चमकीला को अमूल ब्रांड ने दी श्रद्धांजलि

    अमूल ने फोटो शेयर करते हुए अमर सिंह चमकीला को अपने स्टाइल में श्रद्धांजलि दी। इस तस्वीर में अमर सिंह चमकीला का एनिमेटेड किरदार गाते हुए नजर आ रहा है। वहीं, लेडी एनिमेटेड किरदार हाथ में चम्मच लिए ब्रेड पर बटर लगाती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही इसमें टेक्स्ट लिखा हुआ है।

    वहीं, अमूल ब्रांड के इस पोस्टर को दिलजीत दोसांझ ने अपनी स्टोरी में भी शेयर किया है। उन्हें ये एनिमेटेड तस्वीर काफी पसंद आई।

    फिल्म अमर सिंह चमकीला के बारे में

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म अमर सिंह चमकीला का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इस फिल्म की कहानी पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला पर आधारित है। 1980 के दशक में पंजाबी सिंगर ने अपनी गायकी से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उन्हें एल्विस ऑफ पंजाब भी कहा जाता था। गरीबी से निकल कर बेहद कम उम्र में उन्होंने सफलता की ऊंची सीढ़ी चढ़ ली थी। इसी के चलते उनकी महज 27 साल की उम्र में हत्या कर दी गई थी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: PSEB 10th Result 2024: 18 अप्रैल को आ सकता है पंजाब बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

    ये भी पढ़ें: Punjab Fire News: मुक्तसर साहिब में किराना दुकान में लगी आग, धू-धू कर जला सामान; लाखों का नुकसान