Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब के CM भगवंत मान को आंगनवाड़ी वर्कर ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने सौंपे 5714 नियुक्ति पत्र

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 07:37 PM (IST)

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य की आंगनवाड़ी वर्करों को बड़ा तोहफा दिया। सीएम भगवंत मान ने 5714 आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र स ...और पढ़ें

    पंजाब के CM भगवंत मान को आंगनवाड़ी वर्कर ने बांधी राखी
    पंजाब के CM भगवंत मान को आंगनवाड़ी वर्कर ने बांधी राखी

    चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क। Bhagwant Mann News रक्षाबंधन के खास मौके पर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5714 आंगनवाड़ी बहनों को तोहफा दिया। भगवंत मान ने आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र मिलने की खुशी में आंगनवाड़ी में काम करने वाली एक बहन ने CM भगवंत मान को राखी भी बांधी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि आज पंजाब की बेटियां हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार महिलाओं के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज खास दिन है इस वजह से हम 5714 बहनों को नियुक्ति पत्र देकर पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बना रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि जैसे सेना अपने जवानों का ख्याल रखती है, वैसे ही हर जिंदगी का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है।