Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पंजाब में AAP बड़े बदलाव के तैयारी में, किसी हिंदू चेहरे को दी जा सकती है पार्टी की कमान

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 08:54 AM (IST)

    पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़े बदलाव की तैयारी में है। पार्टी हाईकमान संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने जा रहा है। इस बदलाव में पार्टी के ढांचे को मजबूत ...और पढ़ें

    राज्य संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने जा रही है AAP (फाइल फोटो)
    राज्य संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने जा रही है AAP (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्रशासनिक फेरबदल के बाद पार्टी संगठन में बदलाव की तैयारी।
    2. बोर्डों व निगमों के जिन अध्यक्षों की रिपोर्ट अच्छी नहीं, वे भी हटेंगे।
    3. भगवंत मान के पास है पार्टी प्रधान व मुख्यमंत्री का पद।

    इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों की बर्खास्तगी के बाद अब आम आदमी पार्टी हाईकमान पार्टी के राज्य संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव में पार्टी के ढांचे को मजबूत करने की ओर अधिक ध्यान दिया जाएगा तथा यह प्रयास किया जाएगा कि सभी वर्गों को समान प्रतिनिधित्व मिले। इस समय पार्टी प्रधान का पद व मुख्यमंत्री का पद दोनों ही पद मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास हैं। इस प्रकार ये दोनों पद जट समुदाय के हाथ में हैं।

    अनुसूचित जाति के नेता को आगे करना चाहती है AAP

    पार्टी अब हिंदू विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के किसी नेता को आगे करना चाहती है। किसी भी समय पंजाब के नए अध्यक्ष (संयोजक) की नियुक्ति हो सकती है। इस समय प्रिंसिपल बुधराम कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं परंतु उनके पास वे शक्तियां नहीं हैं जो किसी प्रधान के पास होती हैं।

    पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए सरकार ने पांचवीं बार आवेदन आमंत्रित किए हैं। बार-बार आवेदन मांगे जाने से अनुसूचित जाति वर्ग में सरकार के प्रति नाराजगी भी पाई जा रही है।

    केजरीवाल को फीडबैक में मिली हैं कई शिकायतें

    कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकमान विशेष रूप से अरविंद केजरीवाल को पंजाब के संबंध में फीडबैक में भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिली हैं। इसी प्रकार, विभिन्न बोर्डों व निगमों के अध्यक्षों व सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी जबकि जिन अध्यक्षों, सदस्यों व अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट अच्छी नहीं आई है, उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। उनके स्थान पर नए नेताओं को नियुक्त किया जाएगा।

    चार मंत्रियों को भी किया गया था बर्खास्त

    जेल से बाहर आने के बाद जब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पर फीडबैक लिया तो गंभीरता से काम नहीं करने की खबरें आईं जिसके चलते कैबिनेट में चार मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया और पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री के साथ लगी मीडिया टीम के नवनीत वधवा, बलतेज पन्नू व मनप्रीत कौर को भी हटा दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Punjab News: कहीं हाईवे जाम, तो कहीं रोकेंगे ट्रेन; धान खरीद को लेकर भड़के किसान कल करेंगे प्रदर्शन

    केएपी सिन्हा को बनाया गया मुख्य सचिव

    यही नहीं, मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की जगह केएपी सिन्हा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह भी पहली बार है कि किसी मुख्य सचिव को अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व के रूप में लगाया गया है। बताया जा रहा है कि सत्ता से हटाए जाने से अनुराग वर्मा काफी नाराज हैं और वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने पर विचार कर रहे हैं।

    आने वाले दिनों में अन्य मंत्रियों के साथ एक सलाहकार या ओएसडी की नियुक्ति की जाएगी। अरविंद केजरीवाल पंजाब को लेकर काफी चिंतित हैं और 2027 में फिर से सरकार बनाने की चाहत में वह बड़े पैमाने पर फेरबदल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Punjab Panchayat Chunav: 20 पंचायतों में चुनाव पर रोक, इन गांवों में नहीं होगा मतदान, राजा वड़िंग ने जताया आभार