यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
12 फरवरी को अयोध्या जाएंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, माता-पिता और पत्नी बच्चों के साथ रामलला के करेंगे दर्शन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपने माता-पिता पत्नी और बच्चों के साथ राम लला के दर्शन के लिए 12 फरवरी को अयोध्या जाएंगे। उनके साथ पं ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली/चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान राम मंदिर में दर्शन करने के लिए सोमवार को अयोध्या जाएंगे। ये जानकारी आप सूत्रों के हवाले से आई है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 22 जनवरी मंदिर के अभिषेक समारोह में आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि वह बाद में अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर जाना चाहते हैं। अब अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान 12 फरवरी को अयोध्या जाएंगे। उनके साथ उनके परिवार भी होंगे।