Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arvind Kejriwal: 'पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे अरविंद केजरीवाल', कांग्रेस के बाद BJP के इस दिग्गज नेता ने किया दावा

    Updated: Mon, 10 Feb 2025 05:31 PM (IST)

    दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल की नजरें अब पंजाब पर हैं। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 11 फरवरी को दिल्ली में सभी विधायकों की बैठक ...और पढ़ें

    बीजेपी नेता का दावा- पंजाब के सीएम बनेंगे केजरीवाल।
    बीजेपी नेता का दावा- पंजाब के सीएम बनेंगे केजरीवाल।

    HighLights

    1. 'सीएम भगवंत मान को निकम्मा बता रहे अरविंद केजरीवाल'
    2. 'पंजाब के सीएम बनने का सपना देख रहे हैं केजरीवाल'
    3. 'अरविंद केजरीवाल को यह सपना बहुत महंगा पड़ेगा'

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली में बैठक बुलाई है। 11 फरवरी (मंगलवार) को यह बैठक होगी।

    इस बीच बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं।

    मनजिंदर सिंह सिरसा ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को नालायक बताकर अरविंद केजरीवाल उन्हें हटाना चाहते हैं।

    महिलाओं को हजार रुपये महीने देने का वादा पूरा नहीं किया, पंजाब में नशा नहीं रोक पा रहे, पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर खराब हो गए हैं... ये कहकर भगवंत मान को हटाना चाहते हैं और खुद अपने विधायकों से ये कहलाकर कि अरविंद केजरीवाल अच्छे आदमी हैं। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री बनाओ।

    केजरीवाल किसी के सगे नहीं, सीएम मान रहें सावधान

    बीजेपी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ऐसा सपना देख रहे हैं। लेकिन यह पंजाब है, कभी गलती से ऐसा सपना मत देखना। पंजाब के लोग किसी सूरत में इस चीज को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आपको मुख्यमंत्री बनने नहीं देंगे।

    मैं सीएम भगवंत मान से भी यह आग्रह करना चाहता हूं कि ऐसा काम हो जाए, इससे पहले आपके पास तर्क होना चाहिए। अरविंद केजरीवाल किसी के सगे नहीं हैं। चाहे वो कुमार विश्वास हो या कोई विधायक, उन्होंने सभी के साथ धोखा किया है और अब पंजाब के लोगों के साथ धोखा करेंगे।

    खबरें और भी

    'यह सपना बहुत महंगा पड़ेगा'

    उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि कोई ऐसा आदमी जाकर पंजाब के मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने दिल्ली को तबाह किया हो। वह पंजाब को और तबाह कर देगा। अरविंद केजरीवाल यह सपना मत पालना आपको यह सपना बहुत महंगा पड़ेगा।

    बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंजाब को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए कमर कसने को कह रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब जरूरत उन मतदाताओं से फिर से जुड़ने की है, जो आप में चले गए थे। इसमें कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी को सुलझाना और राज्य इकाई के भीतर एकता को बढ़ावा देना शामिल हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- हार के बाद पंजाब को लेकर एक्शन में केजरीवाल, सभी विधायकों को बुलाया दिल्ली; कैबिनेट बैठक में लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय