विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asian Games: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, फाइनल में जापान को हराकर जीता स्वर्ण पदक; सीएम मान ने दी बधाई

By Inderpreet Singh Edited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Fri, 06 Oct 2023 09:43 PM (IST)

Indian Hockey Team Won Gold In Aisan Games भगवंत मान ने आज पुरुषों की भारतीय हॉकी टीम द्वारा 9 वर्षों के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, फाइनल में जापान को हराकर जीता स्वर्ण पदक
भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, फाइनल में जापान को हराकर जीता स्वर्ण पदक

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Indian Hockey Team Won Gold In Aisan Games: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पुरुषों की भारतीय हॉकी टीम द्वारा 9 वर्षों के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समूचे देश के लिए ख़ास कर पंजाब के लिए ऐतिहासिक पल हैं क्योंकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ियों ने हांगज़ू के एशियाई खेलों के अलग- अलग मुकाबलों में अब तक 7 स्वर्ण पदक जीते हैं और इस पदक के साथ राज्य के खिलाड़ियों ने साल 1951 में नयी दिल्ली और साल 1962 में जकार्ता के एशियाई खेलों में सात- सात स्वर्ण पदक जीतने की भारत की कारगुज़ारी की समानता कर ली है।

कुल 18 पदक जीते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत देश के लिए गौरवमयी पल हैं क्योंकि पुरुषों की हॉकी टीम ने इतिहास सृजन कर दिया है। एशियाई खेलों के 72 सालों के इतिहास में राज्य के खिलाड़ियों का सबसे शानदार खेल प्रदर्शन रहा है क्योंकि अब तक पंजाब के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल मुकाबलों में स्वर्ण, चांदी और कांस्य पदक मिला कर कुल 18 पदक जीते हैं।

भारतीय टीम ने 9 वर्षों के इंतजार को मिटाया

उन्होंने उम्मीद जताई कि हॉकी टीम की यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरातन शान बहाल करने के लिए रास्ता साफ करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूह देश निवासियों को जापान के खि़लाफ़ शानदार जीत हासिल करने पर भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है क्योंकि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर भारतीय टीम ने 9 वर्षों के इंतजार को मिटा दिया है।