Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mohali News बलटाना रेलवे फाटक पर बनेगा अंडरपास; 20 मई को शिलान्यास, हजारों परिवारों को मिलेगी राहत

    Updated: Sun, 17 May 2026 09:30 AM (IST)

    बलटाना-हरमिलाप नगर में रेलवे अंडरपास का शिलान्यास 20 मई को होगा। इससे हजारों परिवारों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। पंजाब के राज्यपाल और रेल राज्य मं ...और पढ़ें

    फाटक पर रोजाना लगता है घंटों जाम। लोग होते हैं परेशान।

    फाटक पर रोजाना लगता है घंटों जाम। लोग होते हैं परेशान।

    HighLights

    1. राज्यपाल और रेल राज्य मंत्री करेंगे शिलान्यास।

    2. ट्रैफिक जाम की समस्या का होगा स्थायी समाधान।

    3. स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बलटना फाटक पर बनने वाले रेलवे अंडरपास का 20 मई को शिलान्यास रखा जाएगा। अंडरपास बनने के बाद रायपुरकलां, विकास नगर, बलटाना, जीरकपुर, ढकोली, पंचकूला, मौलीजागरां सहित आसपास के एरिया में रहने वाले हजारों परिवारों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

    बहुप्रतीक्षित रेलवे अंडरपास परियोजना के शिलान्यास समारोह से पहले शनिवार को उत्तरी रेलवे के अंबाला मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त संघर्ष समिति की पूरी टीम भी मौजूद रही।

    रेलवे अंडरपास परियोजना का शिलान्यास बुधवार को सुबह 10 बजे पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा किया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित होगी।

    रेलवे फाटक के कारण लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम और आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान इस अंडरपास के निर्माण से संभव हो सकेगा। परियोजना को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अंडरपास के लिए टेंडर अलाॅट हो चुका है।