Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राष्‍ट्रपति मुर्मू से मिले बनवारी लाल पुरोहित, हाल ही में हुई घटनाक्रमों की दी जानकारी; पंजाब आने का भी दिया न्योता

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 02:33 PM (IST)

    यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Banwari Lal Purohit met President) से मुलाकात की है। इस दौरान यूटी चंडीगढ़ क ...और पढ़ें

    Punjab News: राष्‍ट्रपति मुर्मू से मिले बनवारी लाल पुरोहित
    Punjab News: राष्‍ट्रपति मुर्मू से मिले बनवारी लाल पुरोहित

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के राज्‍यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने राष्‍ट्रप‍ि द्रौपदी मुर्मू (Banwari Lal Purohit met President) से मुलाकात की। पुरोहित ने राष्‍ट्रपति भवन में जाकर शिष्‍टाचार भेंट की। इस दौरान यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक ने राष्‍ट्रपति को पंजाब में हुई घटनाक्रमों के बारे में भी अवगत कराया।

    चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान द्वारा मंडी की सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) से बदसलूकी करने की घटना के बारे में भी बनवारी लाल पुरोहित ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मूर्मु को जानकारी दी। 

    पंजाब में चल रही पहलों से भी कराया अवगत

    बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब में चल रही पहलों के बारे में भी राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताया। वहीं व्‍यापक जानकारी देने के अलावा पंजाब के राज्‍यपाल पुरोहित ने राष्‍ट्रपति को पंजाब आने और राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को देखने का निमंत्रण भी दिया।

    पुरोहित ने राष्‍ट्रपति से पंजाब के लोगों के बारे में भी की बात

    पंजाब के राज्‍यपाल ने राज्‍य के लोगों के प्रसिद्ध आतिथ्‍य के बारे में भी बात की। साथ ही उन्‍होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का पंजाब में राष्‍ट्रपति का स्‍वागत गर्मजोशी के साथ किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh News: वकील के आचरण की निगरानी करेगी बार काउंसिल, हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ किया था आपत्तिजनक पोस्ट, जानिए पूरा मामला

    खबरें और भी