Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: 'हम कहां जाएं, किस कोर्ट जाएं, कौन से वकील करें...', अरविंद केजरीवाल के लिए मंच पर रो पड़े सीएम भगवंत मान

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 04:06 PM (GMT+05:30)

    Bhagwant Mann Crying Video दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रो पड़े। मंच पर वे अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी क ...और पढ़ें

    Bhagwant Mann Crying Video: अरविंद केजरीवाल के लिए रो पड़े सीएम भगवंत मान।
    Bhagwant Mann Crying Video: अरविंद केजरीवाल के लिए रो पड़े सीएम भगवंत मान।

    HighLights

    1. अरविंद केजरीवाल की अब जमानत होने वाली है तो कोई रोड़ा सामने आ जाता है।
    2. अरिवंद केजरीवाल शुगर के मरीज हैं।
    3. उन्हें खाना खाने से पहले जांच करानी पड़ती है, अन्यथा उन्हें टीका लगवाना पड़ता है।

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जंतर-मंतर पर बोलते हुए कहा कि देश के लिए काम करने वाले नेताओं को जेल में डाला जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि किसी ने मोदी जी के कान में जाकर कह दिया कि दिल्ली के सरकारी स्कूल इतने अच्छे हो गए हैं कि एडमिशन काफी बढ़ गए हैं। प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन कम हो गए हैं, तो उन्होंने कहा कि किसने स्कूल बनाए हैं? कहा कि मनीष सिसोदिया ने... उसे जेल में डाल दो। इस तरह से मनीष सिसोदिया को जेल में डाल दिया।

    'जेल में उठाकर फेंक दो'

    सीएम मगवंत मान ने कहा कि इसके बाद अस्पताल वालों गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी अस्पताल इतने अच्छे हो गए हैं कि प्राइवेट में कोई जाता ही नहीं, मोदी जी ने पूछा किसने अस्पताल बनाया है? कहा सत्येंद्र जैन ने अस्पताल बनाया है। मोदी जी ने कहा- जेल में उठाकर फेंक दो उसे।

    अब किसी ने जाकर कहा अरविंद केजरीवाल कहीं भी जाते हैं, बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाता है। वे मध्य प्रदेश में भी जाते हैं, वे छत्तीसगढ़ में भी जाते हैं, वे पंजाब भी जाते हैं तो क्या करें..मोदी जी ने कहा उठाकर उसे जेल में डाल दो।

    खबरें और भी

    हद हो गई..हम कहां जाएं

    अरविंद केजरीवाल की अब जमानत होने वाली है तो कोई नया पर्चा डाल देता है। हद हो गई..हम कहां जाएं..कौन से वकील करें। अरिवंद केजरीवाल शुगर के मरीज हैं। मैं उनके साथ यात्रा करता हूं, मैंने खुद देखा है कि उन्हें खाना खाने से पहले जांच करानी पड़ती है, अन्यथा उन्हें टीका लगवाना पड़ता है और खाना खाना पड़ता है।

    इतनी कठिन स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद वे देश के लिए लड़ रहे हैं। उनके जज्बे को सलाम...। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनका कसूर क्या है। क्या गलती की है जो उसे जेल में डाल दिया है। स्कूल और अस्पताल ही तो बना दिए...ये कहते-कहते रो पड़े सीएम मगवंत मान।

    यह भी पढ़ें- Barnala Police: 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाला गिरोह गिरफ्तार, हथियारों सहित काबू में आए आठ आरोपी