यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर भगवंत मान ने जताई खुशी, कहा- लोकतंत्र को बचाने की जंग रहेगी जारी
Arvind Kejriwal Bail दिल्ली सीएम की अंतरिम जमानत पर भगवंत मान ने खुशी जताई है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब हम ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। आप सुप्रीमो को 1 जून तक के लिए जमानत मिली है। कोर्ट के फैसले के बाद आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ी। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी आप सुप्रीमो से मिलने अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद...अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 10, 2024
अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है...और अब इस सोच को और तेज़ी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे...
इंकलाब जिंदाबाद
मान ने एक्स पर किया पोस्ट
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर खुशी जताई है। उन्होंने उच्चतम न्यायालय का भी धन्यवाद किया। सीएम भगवंत मान ने लिखा, 'उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद। अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और अब इस सोच को और तेजी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे।'